Kantara Box office Collection: कन्नड़ फिल्म कांतारा (Kantara) को ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। अलग ही एंगल की इस फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया, वहीं लोग भी बेहद उत्साहित हैं।
अभिनेता व निर्देशक Rishab Shetty और सप्तमी गौड़ा (Sapthami Gowda) स्टारर ‘कांतारा’ (Kantara) ने आश्चर्यजनक तरीके से धमाका किया है। इसके अच्छे प्रदर्शन में माउथ पब्लिसिटी भी एक कारण है। ऐसा माना जा रहा है कि कंटेट अच्छा है तो उस फिल्म को सुपरहिट होने से कोई रोक नहीं सकता है। इस फिल्म का बजट करीब 15-20 करोड़ रुपये का है।
हिंदी में जबरदस्त कलेक्शन
बता दें कि कांतारा मूल रूप से कन्नड़ फिल्म है, जिसका हिंदी डब वर्जन 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म ने हिंदी ब्लेड में 3 हफ्ते में 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 275 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि इतना कलेक्श कई फिल्में कर चुकी हैं, लेकिन जिस बजट में यह फिल्म बनी है वह महत्वपूर्ण है।
हिन्दी में कांतारा का 8वें दिन दमदार कलेक्शन, साथ रिलीज हुई यह फिल्म जूझ रही