Aaj Ka Kark Rashifal 22 July 2022 | आज का कर्क राशिफल 22 जुलाई 2022
दैनिक कर्क राशिफल 22 जुलाई 2022
आज आपको कारोबार, साझेदारी में सफलता मिलेगी। दिन में प्रसन्नता के कई अवसर आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक कार्यों के सिलसिले में पास के शहर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी से गुस्से में बातचीत न करें। आपको जोखिम लेने से बचना होगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। खरीददारी करने जीवनसाथी के साथ जा सकते हैं। किसी काम में ज्यादा खर्च होने से मासिक बजट बिगड़ सकता है। अनाज व्यवसायियों को बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। किसी की फालतू बात का समर्थन न करें। अपने विचारों में उत्कृष्टता बनाए रखें।
उपाय – श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। मंदिर में जरूरतमंद को दान करें।
Weekly Horoscope : इन पांच राशियों को इस हफ्ते मिलेगी बंपर सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल