Kendra Yog 2025: शनि और गुरु बनाएंगे केंद्र योग, इन तीन राशियों की किस्मत बदलेगी

Kendra Yog 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक 15 जून को शाम 7.57 बजे पर शनि और गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे। दोनों ग्रहों की इस स्थिति से केंद्र योग निर्मित होगा, जो इन

Written by: Admin

Published on: June 10, 2025

Kendra Yog 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक 15 जून को शाम 7.57 बजे पर शनि और गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे। दोनों ग्रहों की इस स्थिति से केंद्र योग निर्मित होगा, जो इन तीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। ज्योतिष में शनि एक महत्वपूर्ण ग्रह है, जो न्याय, कर्मफल के कारक हैं। वह जातकों को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनि के प्रभाव से जातक को करियर में सफलता और बिजनेस में अच्छा खासा लाभ मिलता है।

वर्तमान में शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। शनि इस राशि में साल 2027 तक रहने वाले हैं। इस दौरान वह मीन राशि में रहते हुए कई ग्रहों से युति निर्माण करेंगे। ऐसे में जल्द ही शनि-गुरु की युति होने वाली है, जिससे केंद्र योग निर्मित होगा। दरअसल, 15 जून को शाम 7.57 बजे पर शनि और गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे। दोनों ग्रहों की इस स्थिति से केंद्र योग का निर्माण होगा, जो तीन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आपके परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। मेष राशि वालों के भौतिक सुख-सुविधाओं बढ़ सकती है। विवादों से छुटकारा मिलेगा और मानसिक तनाव भी कम होगा। आपको आय के कई स्रोतों के जरिए अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।  आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।विवाह की बाधाएं दूर होंगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शनि के प्रभाव से अटके काम पूरे होंगे। परिवार का साथ बना रहेगा।करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे।

मकर राशि (Scorpio)

मकर राशि वाले मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। आपको व्यापार में धन लाभ होगा। करियर में नई राह की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय तरक्की के मौके ला सकता है। आपको नौकरी मिलने की संभावना है। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी।शनि के प्रभाव से सेहत में चल रही समस्या दूर हो सकती है।

Budh Gochar 2025: बुध का शनि की राशि में होगा गोचर, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Previous

Hyundai Bayon SUV कब तक हो सकती है लॉन्‍च, जानें कैसी होगी ये एसयूवी

Next

Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: अतिआत्मविश्वास के कारण इन राशियों के काम बिगड़ेंगे, कुंभ वाले ये काम न करें