Thursday, March 23, 2023
HomeEntertainmentकोरियन गर्ल ने "पुष्पा" को किया हू-ब-हू कॉपी, Video देखने वाले रह...

कोरियन गर्ल ने “पुष्पा” को किया हू-ब-हू कॉपी, Video देखने वाले रह गए दंग

Telegram

पुष्पा मूवी: साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की दो माह पहले रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा’ का ट्रेंड सोशल मीडिया पर थम नहीं रहा है। पुष्पा के गानों पर लोग रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के अभिनय का खुमार लोगों पर अब भी दिखाई दे रहा है। कई लोग एक्टर के लुक तक को कापी कर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने श्रीवल्ली का खुमार सबसे ज्यादा चढ़ा हुआ है। यह गाना भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहे हैं। विदेशी लोग भी अल्लू अर्जुन के लुक को कापी करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कोरियन गर्ल ने इस गाने पर रील्स बनाकर अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की है।

कोरियन गर्ल ने अल्लू अर्जुन को किया कापी

पुष्पा’ फिल्म के सर्वाधिक पापुलर गाने  श्रीवल्ली पर विदेश के लोग भी फिदा हैं। कुछ दिन पहले तंजानिया के किली पॉल ने इस पर डांस कर लोगों को चौंकाया था। इसके बाद अब कोरियन लड़की ने अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की, जिस पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इस कोरियन लड़की ने खुद को अल्लू अर्जुन की तरह प्रस्तुत करने की कोशिश की है। उसने टीवी पर इस गाने चलाकर उसे जस का तस कापी करने का प्रयास किया है।

वीडियों में देखिए कोरियन लड़की का लुक

कोरियन लड़की बाएं से दाहिने ओर और फिर दाएं से बाएं ओर पैर घसीटती नजर आती है। इस लड़की ने शर्ट, पैंट, चप्पल, ब्लैक कलर का चश्मा पहना हुआ है।  ऐसा लग रहा कि अल्लू अर्जुन के लुक को लड़की ने कापी की है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। लाखों लाइक मिल चुके हैं।

“Gaharaiyaan” के रिलीज होने पर रणवीर ने दीपिका की तारीफों के पुल बांधे, Kiss करते हुए शेयर की फोटो

कंगना की जेल में बंद होंगे कई सेलिब्रिटी, रिएलिटी शो “लॉक अप” का प्रोमो जारी, देखें वीडियो में कंगना का धाकड़ लुक

अक्षय के साथ विवाद की खबरों पर कपिल शर्मा ने कहा – सब कुछ ठीक है! वे मेरे बड़े भाई

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular