Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 July 2022 | आज का कुंभ राशिफल 26 जुलाई 2022
दैनिक कुंभ राशिफल 26 जुलाई 2022
आज कुंभ राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। प्रमोशन को लेकर गुड न्यूज मिल सकती है। ट्रांसफर के भी चांस हैं। वेतन वृद्धि हो सकती है। आपकी रूकी हुई रकम आसानी से मिल जाएगी। लव पार्टनर आज डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। किसी मित्र के साथ काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। घरेलू जरूरत के सामानों की खरीददारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। बारिश के मौसम में खानपान को लेकर लापरवाही न करें, तबियत बिगड़ सकती है। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। (साप्ताहिक राशिफल)