शादी में गई महिला के घर से लाखों की चोरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. शादी में गई एक महिला के घर से सोने-चांदी के आभूषण व नगद रकम की चोरी के मामले में सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। घटना ग्राम बेमचा की है।

पुलिस को प्रार्थिया ममता चंद्राकर निवासी वार्ड नंबर 18 वर्धमान नगर इंद्रा कॉलोनी बेमचा ने बताया कि 26 नवंबर को वह अपनी लड़की के साथ ग्राम बिरकोनी शादी कार्यक्रम में गई थी। घर में उसका लड़का प्रियांशु चंद्राकर था। 28 नवंबर की शाम करीबन 06 बजे उसका लड़का भी बिरकोनी गया था, जिसने घर की चाबी उसे दी थी। 29 नवंबर को सुबह 7:20 बजे उसका लड़का ग्राम बिरकोनी से वापस घर गया, तब उसने देखा कि कमरे का ताला खुला हुआ और सामान बिखरा हुआ है।

सूचना मिलने के बाद जब वह अपने घर पहंची तो देखा कि आलमारी का लॉक खुला था एवं कपड़े बिखरा हुए थे और आलमारी के अंदर रखे बैग को देखा, जिसमें दो नग पुरानी इस्तेमाली सोने का गुल्लू बंद करीबन दो तोला, सोने का एक नग मंगलसूत्र पुरानी इस्तेमाली डेढ़ तोला, दो नग सोने का झुमका पुरानी इस्तेमाली करीबन डेढ़ तोला, पांच नग सोने का अंगूठी पुरानी इस्तेमाली करीबन डेढ़ तोला, दो नग सोने का पुरानी इस्तेमाली लॉकेट वजन करीबन दो ग्राम, एक नग सोने की चेन पुरानी इस्तेमाली लगभग एक तोला, चांदी का एक नग करधन पुरानी इस्तेमाली करीबन दस तोला, दो नग चांदी का पुरानी इस्तेमाली पायल वजन करीबन अठ्ठाईस तोला, छह जोड़ी पायल पुरानी इस्तेमाली करीबन अठारह तोला, दो छोटा करधन पुरानी इस्तेमाली वजन करीबन पांच तोला, आठ जोड़ी चांदी की बिछिया वजन करीबन एक तोला एवं नगदी रकम लगभग करीबन एक लाख बीस हजार रुपये कुल चार लाख 90 हजार रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

देशी प्लेन और मसाला शराब जब्त, दो लोगों पर कार्रवाई