कम बजट में Land Cruiser का मजा, Toyota FJ SUV जल्द भारत में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टोयोटा भारत में अपनी दमदार और भरोसेमंद एसयूवी के लिए जानी जाती है। अब कंपनी की ओर से एक ऐसी एसयूवी लाने की तैयारी है, जो लैंड क्रूजर का अनुभव कम कीमत में देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Toyota Land Cruiser FJ को भारत में लॉन्च किए जाने की योजना पर काम चल रहा है। यह एसयूवी उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है जो प्रीमियम ऑफ-रोडिंग वाहन चाहते हैं लेकिन सीमित बजट में।

भारत में लॉन्च हो सकती है Toyota Land Cruiser FJ

Toyota फिलहाल भारत में Land Cruiser 300 को ऑफर करती है, जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। लेकिन Land Cruiser FJ को इससे नीचे के सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह एसयूवी भारत में लैंड क्रूजर ब्रांड को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी।

विदेश में हो रही है टेस्टिंग

लॉन्च से पहले Toyota Land Cruiser FJ की टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में इस एसयूवी को बैंकॉक में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भले ही टेस्टिंग भारत से बाहर हो रही हो, लेकिन डिजाइन और फीचर्स को भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

डिजाइन और एक्सटीरियर से जुड़ी जानकारी

टेस्टिंग के दौरान यह एसयूवी पूरी तरह से कवर में थी, लेकिन इसके बावजूद कई अहम फीचर्स नजर आए। इसमें C-शेप एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लैंप, पारंपरिक डोर हैंडल, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, हाई माउंट स्टॉप लैंप, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स देखने को मिले हैं। इसका बॉक्सी और मजबूत लुक ऑफ-रोडिंग के शौकीनों को जरूर पसंद आएगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

Toyota Land Cruiser FJ में 2.7 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन लगभग 163 PS की पावर और 246 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें 4WD सिस्टम भी दिए जाने की संभावना है।

भारत में कब होगी लॉन्च

Toyota की ओर से अभी तक Land Cruiser FJ की भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 2027 तक भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। लॉन्च के बाद यह एसयूवी Fortuner और अन्य प्रीमियम SUV सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है।

6 एयरबैग और दमदार माइलेज वाली बजट ऑटोमैटिक कारें