Thursday, January 23, 2025
HomeAutoHyundai Creta EV की लॉन्च डेट सामने आई, जानें कैसी होगी यह...

Hyundai Creta EV की लॉन्च डेट सामने आई, जानें कैसी होगी यह कार? क्या हैं इसके फीचर्स

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Hyundai Creta EV Launching Soon: कार कंपनी हुंडई ने इलेक्ट्रिक एसयूवी क्रेटा EV की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। 17 जनवरी से आयोजित हो रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Global Expo 2025) में हुंडई क्रेटा ईवी को पेश किया जाएगा। क्रेटा इलेक्ट्रिक भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के पहले दिन ही लॉन्च की जाएगी। 

हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV) भारत में ब्रांड की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, जोकि भारत में ही प्रोड्यूस होगी। इसकी डिजाइन हाल ही में लॉन्च की गई फेसलिफ्टेड पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आधारित होगी। साथ ही इलेक्ट्रिक कारों के लिए खास बदलाव किए जाएंगे। इसके एक्सटीरियर में बदलाव किए जा सकते हैं। 

Hyundai Creta EV की कितनी रेंज? 

क्रेटा इलेक्ट्रिक क्रेटा ICE पर बेस्ड है, जिसमें 45kwh बैटरी पैक दिया जा सकता है। इससे लगभग 400 से 450 Km रेंज मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी इसमें एक और बैटरी ऑप्शन दे सकती है। इसकी रेंज 500 Km के करीब हो सकती है। इस एसयूवी में सिंगल मोटर का ही ऑप्शन दिया जा सकता है। 

क्रेटा इलेक्ट्रिक टाटा कर्व ईवी और मारुति सुजुकी की आने वाली ई विटारा जैसी कारों से मुकाबला करेगी। क्रेटा ईवी में नई स्टाइलिंग के साथ फ्रंट और रियर बंपर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा ब्लैंक्ड आउट ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कार में लग्जरी इंटीरियर के साथ ही हाई-टेक फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। 

Hyundai Creta EV में मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर्स

हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV) के अंदर कई प्रीमियम और एडवांस्ड फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। इसमें नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25 इंच  डिजिटल स्क्रीन, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल कप होल्डर, EPB, ऑटो होल्ड फंक्शन, ADAS, 360-डिग्री कैमरा के साथ नई रोटरी डायल जैसे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular