Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyसिंह, वृश्चिक, कुंभ को सप्ताह मिलेगी जबरदस्त कामयाबी, पूरा हफ्ता रहेगा खूबसूरत

सिंह, वृश्चिक, कुंभ को सप्ताह मिलेगी जबरदस्त कामयाबी, पूरा हफ्ता रहेगा खूबसूरत

Telegram

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 नवंबर 2022  : इस सप्ताह सिंह, वृश्चिक, कुंभ को जबरदस्त कामयाबी मिल सकती है। पूरा हफ्ता अच्छा रहेगा। व्यापार, नौकरी, करियर को लेकर सफलता मिलने की संभावना है। वहीं कुछ राशियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नए स्रोत से आमदनी हो सकती है। साप्ताहिक राशिफल के जरिए जानें इस हफ्ते मेष से मीन तक के जातकों का राशिफल कैसा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 नवंबर 2022

मेष साप्ताहिक राशिफल ( Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि वालों के इस हफ्ते सतर्क रहना होगा। किसी काम में नाकामयाबी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। नौकरी में किसी से अनबन होने की संभावना है। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope )

इस सप्ताह दंपत्तियों को रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। कारोबार में प्रगति होगी। सामाजिक संगठनों के कार्यों में हिस्सा लेंगे। धन लाभ हो सकता है। पुराने विवाद उभर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope )

कारोबार कि स्थिति ठीक रहेगी। आपकाे नए स्रोत से लाभ होगा। खानपान में अनियमितता के चलते सेहत बिगड़ सकती है। कुसंगति का बुरा प्रभाव पड़ेगा। आपको इस हफ्ते सतर्क रहना होगा। किसी को उधार न दें। आग, पानी से हानि हो सकती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope )

पारिवारिक संकट से जूझेंगे। इस हफ्ते विवाद होने की संभावना है। अपने क्रोध पर नियंत्रण करें। कार्यस्थल पर नुकसान हो सकता है। वित्तीय लेनदेन करते समय असावधानी भारी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। करियर आगे बढ़ेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope )

आपके लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा। कारोबार, नौकरी में सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कुंवारों की शादी तय हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope )

भविष्य की चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव के अवसर आ सकते हैं। कामकाजी लोगों का प्रमोशन होने के चांस हैं। यात्रा करते समय लापरवाही न करें। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लेगा। लेनदेन करते समय सावधान रहना होगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope )

उच्चाधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाई बंधुओं से प्रेम रहेगा। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नया काम शुरू कर सकते हैं। मनोरंजन के साधनों पर खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope )

यह हफ्ता इन राशियों के लिए खुशनुमा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों का चयन उच्च शिक्षा संस्थान में हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आपका घूमने जाने का मौका मिल सकता है। विदेश यात्रा की दिक्कत दूर होगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope )

अपने क्रोधपूर्ण व्यवहार के चलते आलोचना का शिकार हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बुजुर्गों की मदद करें। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि के मरम्मत में ज्यादा खर्च होगा। दंपत्ति खुश रहेंगे।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope )

किसी अनजान पर भरोसा करना हानिकारक साबित होगा। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। संपत्ति विवाद को लेकर सुलह हो सकती है। किसी को सलाह न दें। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र कर सकता है। यात्रा को लेकर आ रही समस्या दूर होगी।

केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope )

सेहत ठीक रहेगी। कार्यो में कामयाबी मिलेगी। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। अनजान लोगों से मेलजोल न करें। आपकी सलाह से परिवार के लोगों को लाभ होगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। धन लाभ होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope )

अपने परिवार के लोगों के साथ घूमने जाएंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ विवादित स्थिति बन सकती है। सामाजिक लोगों से मेलजोल होगा। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। बैंकों में सतर्क रहें। लेनदेन सावधानी से करें।

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 नवंबर 2022  Weekly Horoscope 7 to 13 November 2022 Saptahik Rashifal

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर

कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular