लाइसेंसी आहाता स्टाफ के साथ मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. ग्राम अछोला स्थित लाइसेंसी आहाता के स्टाफ के साथ कुछ लोग मारपीट कर गल्ले में रखे हुए रुपए को लेकर चले गए। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस को अछोला के लायसेंसी आहाता के सुपरवाइजर तुकेश साहू पिता बाबूलाल साहू (28 वर्ष) ने बताया 07 फरवरी को दोपहर करीब 1.20 बजे लक्की ठाकुर, दद्दू ध्रुवंशी, गुलशन, प्रकाश एवं उनके साथी शराब पीने आए थे। डिस्पोजल पानी लेने पर चिल्हर मांगने पर विवाद शुरू हो गया और वे लोग गालियां देने लगे। आहाता स्टाफ अभिषेक सिंह, छोटेलाल, राजू द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वे लोग नहीं माने तथा अचानक मारपीट शुरू कर दिया, अहाता में अंदर घुसकर भी मारपीट की और गल्ले से लगभग 1800 रुपए निकाल कर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 309(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

बेमचा स्कूल में वार्षिकोत्सव और प्रतिभावान राष्ट्रीय खिलाड़ियों सम्मानित किया गया