Honda Monkey : जापानी बाइक निर्माता कंपनी होंडा भारत के अलावा दूसरे देशों में भी अपने वाहनों की बिक्री करता है। कंपनी ने हाल ही में अपनी मशहूर बाइक Honda Monkey के नए लाइटनिंग एडिशन को थाईलैंड (Thailand) के बाजार में लॉन्च किया है। सिर्फ 125 सीसी की यह बाइक Good Looking है। नए एडिशन में कंपनी ने कई अपग्रेड दिए हैं, जिसमें नया पेंट स्कीम, कॉस्मेटिक बदलाव शामिल हैं। तो जानिए इस बाइक के खास फीचर्स के बारे में
होंडा मंकी लाइटनिंग एडिशन को कंपनी ने कुछ प्रीमियम बनाया है,इस कारण इसकी कीमत भी उंची है। थाईलैंड में इस बाइक को 108,900 भाट (करीबन 2.59 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 99,700 भाट (2.38 लाख रुपये) है। इस बाइक में कई अपग्रेड दिए हैं। (Honda Monkey)
Honda Monkey Lightning
इस बाइक को ब्राइट येलो कलर के शेड के साथ ग्लॉसी फीनिश दिया गया है। इसके अलावा अप-साइड-डाउन (USD) फार्क, फ्यूल टैंक, साइड पैनल्स, स्विंगआर्म और रियर शॉक ऑब्जर्वर पर भी Yellow शेड देखने को मिलता है। Bike में हेडलैंप, इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्रेक और क्लच लिवर इत्यादि पर क्रोम का बखूबी प्रयोग किया गया है। जो कि इस बाइक को प्रीमियम लुक देते हैं। (Honda Monkey)
Honda Monkey की पावर और परफॉर्मेंस
Honda Monkey में कंपनी ने 125cc की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 9.2 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि पिछले मॉडल में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता था, लेकिन इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 70 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। और इसमें 5.6 लीटर की धारिता का फ्यूल टैंक दिया गया है।
Honda Monkey में कंपनी बतौर स्टैंडर्ड एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दे रही है, जो कि तेज रफ्तार में भी Bike को बेहतर ब्रेकिंग प्रदान करता है। इसमें 12 इंच का व्हील मिलता है, कंपनी का दावा है कि, ये बाइक फिसलन भरे रास्तों पर भी संतुलित ब्रेकिंग के साथ आता है। चंकी टायर और लो-सीट हाइट इस बाइक को और भी बेहतर बनाते हैं। इसका कुल वजन 104 किलोग्राम है। (Honda Monkey)
Honda Monkey क्या भारत में होगी लॉन्च
भारत में इस बाइक Honda Monkey के लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि इस पैटर्न पर कंपनी पहले भी Indian मार्केट में अपनी Honda Navi को पेश कर चुकी है, जिसने कुछ विशेष कमाल नहीं दिखाया था। ऐसे में इस बात की उम्मीद नहीं की जा सकती है कि, इसे Indian Market में पेश किया जाएगा।
Honda एक्टिवा का रहा जलवा, जानें जून 2023 की Top 10 स्कूटर