दंतैल हाथी का लोकेशन अभी भी महासमुंद वन परिक्षेत्र में, इन 7 गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी

महासमुंद. वन परिक्षेत्र महासमुंद की ओर से दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विभाग ने 7 गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में इन गांवों

Written by: Admin

Published on: August 2, 2024

महासमुंद. वन परिक्षेत्र महासमुंद की ओर से दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विभाग ने 7 गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में इन गांवों के लोगों से बेहद ही सचेत रहने की अपील की गई है।

वन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर जारी अलर्ट में कहा गया है कि रात में ME3 1 दंतैल हाथी कोना से निकल कर केशवा ओर बोरियाझर रोड से वापस होकर कक्ष क्रमांक 78 -79 के जीवतरा और बकमा के जंगल में विचरण कर रहा है।

ऐसे में ग्राम जीवतरा, धनसुली, कोना, बकमा, केशवा, बोरियाझर, कोसरंगी के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है और आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने कहा गया है।

यह भी पढ़ें – ओडिशा से यूपी गांजा ले जा रहे नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, 60 हजार का गांजा जब्त

वन विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि हाथी आज रात में महासमुंद जिला से निकलकर गरियाबंद एवं फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश कर सकता है। इसके चलते ग्राम नाचनबाय, मंदबाय, बम्हनदेही, गुण्डरदेही, तरजुगा के आस पास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए किसी को भी जंगल न जाने, एक – दूसरे को सचेत करने और हाथी के दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने कहा गया है।

Previous

ओडिशा से यूपी गांजा ले जा रहे नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, 60 हजार का गांजा जब्त

Next

आज का राशिफल 3 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 3 August 2024