Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyLove Rashifal 24 September 2022 : वृषभ, कर्क, मकर के लवर्स...

Love Rashifal 24 September 2022 : वृषभ, कर्क, मकर के लवर्स आज इंजॉय करेंगे, इन राशियों वालों के रिश्ते में दरार की आशंका

Telegram

Aaj Ka Love Rashifal 24 September 2022 आज का लव राशिफल 24 सितम्बर 2022, Love Horoscope 24 September 2022 प्रेम राशिफल Prem Rashifal :  शनिवार को मिथुन, कन्या, वृश्चिक राशि के लवर्स के बीच रिश्ते में दरार की आशंका है। वहीं वृषभ कर्क, मकर के जातक अपने साथी से मिलकर काफी खुश रहेंगे। आज के दिन को इंजॉय करेंगे। पारिवारिक परेशानी दूर होगी। प्यार का रिश्ता प्रगाढ़ होगा। लव राशिफल पढ़ें (Love Horoscope Today)..

आज का लव राशिफल 24 सितम्बर 2022 Aaj Ka Love Rashifal 24 September 2022

मेष लव राशिफल (Aries Love Rashifal)

इस राशि के लव पार्टनर्स को आज सतर्क रहना होगा। परिवार के लोगों को आपके खिलाफ कोई भड़का सकता है। सामाजिक परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। प्यार का इजहार कर सकते हैं।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Rashifal)

वृषभ राशि के जातकों को आज काफी खुशी मिलेगी। आज का दिन इंजॉय करेंगे। सोची हुई जगह पर घूमने जाने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। आज अपने साथी को गिफ्ट दे सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Rashifal)

विरोधी आपके साथी को भ्रमित कर सकता है। जिसके चलते रिश्ते में दरार की आशंका है। किसी की बात पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह तस्दीक कर लें। आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। विवाहित अपने-अपने काम में बिजी रहेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Rashifal)

लवर आज काफी मौजमस्ती करेंगे। मित्रों से मुलाकात के बाद पार्टी का कार्यक्रम तय हो सकता है। आपकी पूछ परख बढ़ेगी। अधिक काम से थकान हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। (Love Horoscope)

सिंह लव राशिफल (Leo Love Rashifal)

लवर्स की मुश्किलें दूर हो सकती है। मुलाकात को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति से निकलेंगे। अपने काम में ध्यान देंगे। परिजनों की जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है।

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन ग्रह-नक्षत्र मिलकर बना रहे विशेष संयोग, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Rashifal)

कन्या राशि के प्रेमियों को आज सावधान रहना होगा। किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। दूरियां बढ़ने की संभावना है। बातचीत कम होगी। शादीशुदा लोगों के बीच विवाहेत्तर संबंध के चलते दरार पैदा हो सकती है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Rashifal)

इस राशि के लवर का दिन अच्छा रहेगा। मुलाकात तो नहीं हो पाएगी, लेकिन अपने पार्टनर से मोबाइल के जरिए टच में रहेंगे। सोशल मीडिया में एक्टिव रहेंगे। आप बार-बार अपने लव पार्टनर को याद करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

लव पार्टनर अपने रिश्ते से संतुष्ट नहीं रहेंगे। ज्यादा क्रोध करना हानिकारक साबित हो सकता है। रिश्ते में दूरियां, दरार आ सकती है। अपने व्यवहार में चेंज लाने का प्रयास करना होगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Rashifal)

किसी के बहकावे में आकर अपने साथी पर शक न करें। मिलजुलकर अपने मतभेद दूर करने का प्रयास करें। नए प्रेमी घूमने जा सकते हैं। आपका मन आज किसी काम में नहीं लगेगा। दफ्तर के सहयोगी शादी पर विचार करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Rashifal)

मकर राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। बच्चों के साथ आज का दिन इंजॉय करेंगे। पुरानी समस्या हल होने से मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा।    (आज का लव राशिफल 24 सितम्बर 2022)

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Rashifal)

आज का दिन लवर्स के लिए सामान्य रहेगा। किसी काम के सिलसिले में बाहर जाने से मुलाकात नहीं हो पाएगी।  भाई बंधुओं के बीच प्रेम रहेगा। अपने परिवार के  बड़ों से आशीर्वाद लें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Rashifal)

प्रेमियों के बीच की समस्या दूर होगी। आप अपने पार्टनर को रिझा सकते हैं। आनलाइन शापिंग करेंगे। खुशी के अवसर आएंगे। घूमने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल्स  को उनका पार्टनर मिल सकता है।

love horoscope tomorrow, single love horoscope today, love horoscope compatibility Aaj Ka Love Rashifal

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular