Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyLove Rashifal 6 January 2023 : प्रेमी की बेरूखी से दिल टूटेगा,...

Love Rashifal 6 January 2023 : प्रेमी की बेरूखी से दिल टूटेगा, लव ट्रायंगल से बिगड़ेगी बात

Telegram

Love Rashifal 6 January 2023 : शुक्रवार के लव राशिफल के अनुसार मेष, सिंह के प्रेमी अपने पार्टनर की बेरूखी से मायूस रहेंगे। साथी की बातों से दिल टूटेगा। इधर धनु, मीन के लवर्स के बीच लव ट्रायंगल के चलते दिक्कत और विवाद बढ़ेगा। आज कुछ लवर्स को अपने साथी से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। रोमांटिक मूड बनाने के लिए अपने पार्टनर को घुमाने ले जा सकते हैं।

मेष लव राशिफल (Aries Love Rashifal)

आज पार्टनर की बेरूखी से मायूस रहेंगे। अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास कर सकते हैं। मुलाकात का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल हो पाने में संदेह है। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Rashifal)

प्रेमी अपने लव पार्टनर को अच्छा सा गिफ्ट देंगे। कुछ कमी रहेगी उसे दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। आज का दिन कुछ परेशानी में बीत सकता है। विवाहितों को अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Rashifal)

लवर्स के बीच का तनाव कम होगा। अपने साथी की बातों को समझेंगे। विवाद का अंद हो सकता है। आज अपने साथी से रोमांस करेंगे। प्यार करने के मौके मिलेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Rashifal)

प्रेमियों के बीच मुलाकात हो पाने में संदेह है। अपने पार्टनर से फोन पर बात करेंगे। लव कपल को सावधान भी रहना होगा। नए कपल को घूमने के मौके मिल सकते हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Rashifal)

लव पार्टनर के बीच विवाद होने की संभावना है। किसी तीसरे की दखल के चलते प्रेमियों के रिश्ते में दूरियां आएंगी। वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Rashifal)

लवर्स को रोमांस का अवसर मिलेगा। मूवी देखने या शापिंग कर ने जा सकते हैं। अपनी किसी बात को मानने के लिए पार्टनर को मजबूर न करें। किसी गड़बड़ी के चलते बात बिगड़ेगी।

तुला लव राशिफल (Libra Love Rashifal)

आज का दिन लवर्स के लिए काफी अच्छा रहेगा। प्रेमी अपने साथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से मोहब्बत करेंगे। प्रपोज करने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

आज का दिन प्रेमियों को सतर्क रहना होगा। किसी विरोधी के चलते आपको तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कारणों से शादी की बात टल सकती है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Rashifal)

अपने प्रेमी के व्यवहार से काफी खफा हो सकते हैं। लव ट्रायंगल आपको परेशान करेगा। विवाद की संभावना है। अपने लव पार्टनर को समझाने का प्रयास करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Rashifal)

आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आज किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। पुराने प्रेमियों के बीच मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम के दौरान किसी के प्रति आकर्षित हो सकते। प्रेमी खुश रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Rashifal)

लव कपल को आज मुलाकात के अवसर मिलेंगे। अपने साथी को प्यार का इजहार करेंगे। रोमांस के मौके मिल सकते हैं। दंपत्ति खुशनुमा मौसम का आनंद ले सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Rashifal)

प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर अनबन और गलतफहमी हो सकती है। शत्रुओं का दखल आपके रिश्ते पर प्रभाव डालेगा। प्रेमी अपने लव पार्टनर को मनाने का प्रयास कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – (मासिक राशिफल जनवरी 2023) (वार्षिक राशिफल 2023)

Aaj Ka Love Rashifal 6 January 2023 आज का लव राशिफल 6 जनवरी 2023 Love Horoscope

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular