Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyLove Rashifal, 7 August 2022: रविवार को 12 राशियों के लवर्स के...

Love Rashifal, 7 August 2022: रविवार को 12 राशियों के लवर्स के लिए क्या खास रहेगा, लव राशिफल पढ़ें

Telegram

Aaj Ka Love Rashifal 7 August  2022 आज का लव राशिफल 7 अगस्त 2022, Love Horoscope 7 August 2022 प्रेम राशिफल Prem Rashifal : जानें आज रविवार का लव राशिफल किन जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा, जानें आज का लव राशिफल (Love Horoscope Today)..

आज का लव राशिफल 7 अगस्त 2022 Aaj Ka Love Rashifal 7 August 2022

मेष लव राशिफल (Aries Love Rashifal) 

रविवार का दिन प्रेमियों के लिए खास रहेगा। अपने पार्टनर को घुमाने के लिए ले जाएंगे। उपहार दे सकते हैं। पूर्व की अनबन दूर हो सकती है। दंपत्तियों को आज साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। (दैनिक मेष राशिफल)

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Rashifal) 

लवर्स के लिए आज का दिन कुछ कष्टकारी रहेगा। फोन पर बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। विवाद बढ़ सकता है। आज पूर्व प्रेमियों के बीच मुलाकात हो सकती है। (दैनिक वृषभ राशिफल)

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Rashifal) 

प्रेमियों के बीच आज मुलाकात नहीं हो पाएगी। अपने-अपने काम में बिजी रहने के कारण मोबाइल पर भी बातचीत हो पाने में संदेह है। साथ पढ़ने वाले एक दूसरे के करीब आएंगे। विवाहितों के बीच रोमांस रहेगा। (दैनिक मिथुन राशिफल)

Rakshabandhan 2022 Kab hai : रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, जानिए भद्राकाल में राखी क्यों नहीं बांधते

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Rashifal) 

आज का दिन लवमेट के लिए शानदार साबित होगा। कार्यस्थल पर दिल के करीब आएंगे। घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपनी कामयाबी को सेलिब्रेट करेंगे। साथी से मिलकर रोमांटिक रहेंगे। प्यार का अहसास बढ़ेगा। (दैनिक कर्क राशिफल)

सिंह लव राशिफल (Leo Love Rashifal)

आज बातचीत नहीं हो पाने के कारण लवर्स उदास हो सकते हैं। रविवार का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। अपने साथी का इंतजार कर सकते हैं, लेकिन मुलाकात में संदेह रहेगा। जरूरी काम के सिलसिले में बाहर जाएंगे। (दैनिक सिंह राशिफल)

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Rashifal) 

लवमेट को आज शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। एक दूसरे पर विश्वास करेंगे, लेकिन बीच-बीच में नोकझोंक भी हो सकती है। रिश्ते में प्रगाढ़ता रहेगी। दंपत्तियों के बीच का तनाव दूर होगा। अपने साथी से खूब प्यार करेंगे। (दैनिक कन्या राशिफल)

तुला लव राशिफल (Libra Love Rashifal) 

आज का दिन लवर्स के लिए प्यारभरा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। परिवार के लोगों को अपने अफेयर की जानकारी देंगे। शादी के लिए रजामंदी फिलहाल नहीं मिल पाएगी। (दैनिक तुला राशिफल)

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal) 

युवा वर्ग आज रोमांटिक रहेगा। पार्टनर का साथ मिलने से खुशी दोगुनी रहेगी। घूमने के लिए जाएंगे। दंपत्ति विवाहेत्तर संबंध से दूरी रखें। पारिवारिक तनाव हो सकता है। प्रेमियों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। (दैनिक वृश्चिक राशिफल)

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Rashifal) 

प्रेमियों के बीच की बाधा दूर होगी। विरोधियों की चाल कामयाब नहीं हो पाएगी। शादी का प्लान बना सकते हैं। घूमने के दौरान सावधान रहें। दिल की बातें करेंगे। नवविवाहित मूवी देखने जा सकते हैं। रविवार का दिन मौजमस्ती वाला रहेगा। (दैनिक धनु राशिफल)

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Rashifal)

किसी से आज प्रेमियों की झड़प हो सकती है। विरोधी के दखलंदाजी के कारण दिन खराब रहेगा। तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी हो सकते तो मुलाकात से बचें। अपने काम को पूरा करेंगे। सेहत खऱाब हो सकती है। (दैनिक मकर राशिफल)

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Rashifal)

आज लवर्स का दिन अच्छा रहेगा। साथ काम करने वालों के बीच अफेयर शुरू हो सकता है। किसी मित्र की पार्टी में मुलाकात होगी। आज कुछ खास बात अपने साथी को बता सकते हैं। लवर्स रोमांटिक रहेंगे। (दैनिक कुंभ राशिफल)

मीन लव राशिफल (Pisces Love Rashifal) 

मीन राशि के लवर्स को तनाव हो सकता है। मूवी देखने जाएंगे। युवा वर्ग उत्साहित रहेगा। कुछ लवर्स शादी कर सकते हैं। शत्रुओं पर नजर रखें। अपने साथी की ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। (दैनिक मीन राशिफल)

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Telegram
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Telegram