Lucky Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रभावशाली ग्रह माना गया है। यह सुख, संपत्ति, कला, ऐश्वर्य, सौंदर्य, कला और आराम का कारक माना जाता है। जातक की कुंडली में यदि शुक्र की स्थिति मजबूत है तो वह अत्यंत ही विलासितापूर्ण जीवन जीता है। समाज में भी प्रसिद्धि प्राप्त करता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह का 2 दिसंबर को सुबह 11.46 बजे पर मकर राशि में प्रवेश हो चुका है। शुक्र के प्रभाव से जहां इन राशियों को धन, करियर, व्यापार में लाभ होगा वहीं कई कामों में उम्मीद से ज्यादा परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियों को लाभ होने वाला है-
वृषभ राशि
आपको करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आय अच्छी रहेगी। घर परिवार में खुशियाँ रहेंगी। प्रेमी जन के साथ अच्छे समय का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मेहनत व एकाग्रता के बलबूते आप तय लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपके साथ काम करने वाले आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि
जॉब कर रहे जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। शुक्र के प्रभाव से भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। लम्बित योजनायें पुनः शुरू हो सकती हैं। प्रेमीजन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। कारोबार में उत्तम सफलता मिलेगी। छात्रों को उत्तम परीक्षा परिणाम मिलेंगे। अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। माता-पिता का सहयोग लेने से आपको लाभ होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। आपके सकारात्मक स्वभाव की लोग सराहना करेंगे।
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का विशेष सहयोग मिल सकता है। आपको व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। युवाओं के नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप नयी विधाओं के प्रयोग सीखने में दिलचस्पी लेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। किसी जरूरी डील को लेकर महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा हो सकती है। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।
धनु राशि
शुक्र के प्रभाव से वैवाहिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपकी विचारशीलता और बुद्धिमत्ता की लोग प्रशंसा करेंगे। यदि इन्टरव्यू में भाग ले रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल शानदार रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नया वाहन और घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। करियर में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं।
कुंभ राशि
आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। शुक्र की दृष्टि व्यवसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इससे आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो भविष्य में आपके काफी काम आयेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। अपनी कार्यशैली पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने के लिये योग और प्राणायाम आदि कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?