Thursday, January 23, 2025
HomeChhattisgarhमहासमुंद : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई परेशानी, उपार्जन केंद्रों में धान स्टैक...

महासमुंद : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई परेशानी, उपार्जन केंद्रों में धान स्टैक कैप कवर से ढंके जा रहे

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

महासमुंद. जिले में बेमौसम बारिश होने की संभावना को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी एसडीएम, धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व जिला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। गौरतलब है कि बेमौसम बारिश ने समितियों के साथ ही किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

उन्होंने जिले असामयिक वर्षा (बेमौसम) बारिश के कारण धान खराब न हो इसे ढकने के लिए तिरपाल, कैप कवर आदि के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता में है, किसान से लिए गए धान पूर्णतः सुरक्षित रहे यह सुनिश्चित करें।

कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर समय पूर्व कैप कवर से ढका जा रहा है। सभी नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर सतत निरीक्षण कर मॉनिटरिंग किया जा रहा है। कलेक्टर ने उन्हें व्यक्तिगत जिम्मेदारी देते हुए धान को किसी भी परिस्थिति में सुरक्षित रखने कहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि बारिश से धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज बनाया गया है। सभी धान खरीदी केंद्रों में कैप कवर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। केंद्रों में पानी जमा न हो इसके लिए निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। नोडल अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 30839 किसानों से 150512.00 टन धान खरीदा गया, जिसमें 346 करोड़ 17 लाख से अधिक की राशि किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केंद्रों में 95 लाख 29 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 64 लाख 49 हजार 758 नया बारदाना है। 12 लाख 98 हजार 824 बारदाना मिलर से प्राप्त, 14 लाख 82 हजार 125 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 2 लाख 98 हजार 547 बारदाना प्राप्त हुआ है। 41 लाख 41 हजार 827 बारदाने का उपयोग उपार्जन केंद्रों में किया जा रहा है। अभी 53 लाख 87 हजार 427 बारदाना शेष है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular