Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Mahindra Thar 5-Door Booking Open : जानिए कब लॉन्च होगी ये ऑफ रोड SUV

On: May 27, 2024
Follow Us:
Mahindra Thar 5-Door

Mahindra Thar 5-Door : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पुष्टि की है कि थार 5-डोर (Thar 5-Door) लाइफस्टाइल, ऑफ-रोड SUV 15 अगस्त 2024 को लॉन्च होने वाली है। हालांकि लॉन्चिंग में अभी वक्त है, लेकिन कुछ चुनिंदा महिंद्रा डीलर इस मॉडल के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर चुके हैं। इस एसयूवी की बुकिंग की राशि 25,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच होगी, जो डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। 

Mahindra Thar 5-Door  पॉवरट्रेन

Mahindra Thar 5-Door  को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसको तीन इंजन आप्शन पेश किया जाएगा, जिसमें एक 203bhp, 2.0L टर्बो पेट्रोल, एक 175bhp, 2.2L डीजल और एक 1.7bhp, 1.5L डीजल इंजन शामिल हैं। ये सभी पावरट्रेन पहले ही 3-डोर थार में देखने को मिलते हैं । 

Mahindra Thar 5-Door के प्रोडक्शन-रेडी मॉडल का नाम ‘महिंद्रा थार आर्मडा’ होने की उम्मीद है। ग्राहक इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 2WD और 4WD ड्राइवट्रेन सिस्टम के ऑप्शन में खरीद पाएंगे। यह SUV लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी और स्कॉर्पियो N के साथ अपने सस्पेंशन सेटअप को शेयर करेगी। इसमें फ़्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पर्स के साथ एक 5-लिंक सिस्टम मिलने वाला है, जो इसकी ऑफ-रोड क्षमताओं को बढ़ाता है।

Mahindra Thar 5-Door इंटीरियर और फीचर्स

3-Door वर्जन की तुलना में, Mahindra Thar 5-Door में ज्यादा फीचर मिलेंगे, जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, रियर एसी वेंट, पुश-बटन स्टार्ट, फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट और 6 एयरबैग मिलने सकते हैं। डैशबोर्ड का डिजाइन 3-डोर थार से अलग होगा, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में काम करने वाला फुली डिजिटल ड्यूल स्क्रीन मिलेगा, इसमें रियर ड्रम ब्रेक के स्थान पर डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, डैशकैम और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है।

Mahindra Thar 5-Door का कैसा होगा डिजाइन?

फ्रंट फेशिया के मामले में Mahindra Thar 5-Door, 3-डोर थार से थोड़ी अलग दिखाई देगी, इस SUV में नई डिजाइन की ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी फॉग लैंप के साथ ट्वीक्ड बंपर, एलईडी हेडलैंप और फ्रंट फेंडर पर एलईडी साइड इंडिकेटर दिए जाएंगे। इसके टॉप ट्रिम में फुल एलईडी लाइटिंग और 19 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – Bajaj की CNG की बाइक में मिल सकते हैं ये फीचर्स, जानें संभावित कीमत

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.