मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Mahindra XUV 3XO का तीसरा टीजर रिलीज, इस दिन होगी लॉन्च, मोबाइल एप से कंट्रोल होंगे इसके फीचर्स

On: April 18, 2024
Follow Us:
Mahindra XUV 3XO
---Advertisement---

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) की गाड़ियों का अलग ही क्रेज है। कंपनी भारत के बाजार में नई एसयूवी XUV 3Xo को उतारने की तैयारी में है। इसके चलते इस गाड़ी का तीसरा टीजर जारी किया गया है। इस टीजर से इस नई एसयूवी के अन्य फीचर्स की जानकारी मिल रही है। आइए जानते हैं कंपनी इस एसयूवी में कौन-कौन से फीचर्स देने वाली है।

Mahindra XUV 3XO का नया टीजर

वाहन कंपनी Mahindra की ओर से सोशल मीडिया पर नई एसयूवी XUV 3X0 का तीसरा टीजर रिलीज किया गया है। 20 सेकेंड के इस वीडियो टीजर में कई फीचर्स की जानकारी मिल ही है।

इसमें जानकारी दी गई है कि कंपनी XUV 3XO में रिमोट क्‍लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को देगी, लेकिन इस फीचर को SUV के कुछ ही वेरिएंट्स में दिया जाएगा। इसे मोबाइल एप के जरिए भी कंट्रोल कर सकेंगे। वहीं SUV में कंपनी ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया जाएगा।

जानें अन्य फीचर्स के बारे में

कंपनी Mahindra की ओर से XUV 3XO के 20 सेकेंड के जारी दूसरे वीडियो के मुताबिक SUV के एक्‍सटीरियर से इंटीरियर तक की जानकारी दिखाई गई है। SUV के फ्रंट,साइड और रियर लुक की झलक दिखी थी। वहीं रूफ के बाद रियर सीट और डैशबोर्ड की जानकारी दी गई थी। Mahindra XUV 3X0 में ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन फीचर्स को दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – लाजवाब फीचर्स से लैस Mahindra Thar 5-Door SUV इस दिन होगी लॉन्च

इसके अलावा कंपनी की ओर से कुछ दिन पहले ही XUV 3XO के पहले टीजर को जारी किया गया था। इस टीजर में कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन LED DRL, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स की झलक मिल रही थी। रियर में XUV 3XO नाम साफ तौर पर देखा जा सकता है।

इसी महीने लॉन्च होगी

SUV XUV300 को भारतीय बाजार में 29 अप्रैल 2024 को लॉन्‍च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्‍यू जैसी कॉम्‍पैक्‍ट SUV से हो सकता है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version