नए अवतार में Mahindra XUV 7XO: 15 दिसंबर से प्री-बुकिंग, जानें फीचर्स, इंजन और लॉन्च डेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV XUV700 को नए नाम और नए अंदाज में भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस अपडेटेड मॉडल को Mahindra XUV 7XO नाम से पेश किया जाएगा। यह SUV 5 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी, जबकि इसकी प्री-बुकिंग 15 दिसंबर 2025 से शुरू की जाएगी। XUV 7XO को XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर लाया जा रहा है, जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Mahindra XUV 7XO प्री-बुकिंग की पूरी जानकारी

Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इस SUV को 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकेंगे। बुकिंग के दौरान फ्यूल टाइप (पेट्रोल या डीजल), ट्रांसमिशन ऑप्शन और पसंदीदा डीलरशिप चुनने की सुविधा मिलेगी। यह प्रक्रिया महिंद्रा डीलरशिप के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी।

एक्सटीरियर में मिलेगा नया और ज्यादा दमदार लुक

नई Mahindra XUV 7XO का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा मॉडर्न और अग्रेसिव नजर आएगा। इसमें ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप और उल्टे L-शेप की LED DRLs दी जाएंगी, जो SUV को एक फ्रेश पहचान देंगी। फ्रंट में नई ब्लैक ग्रिल के साथ सिल्वर स्लैट्स, रिडिजाइन्ड बंपर और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। रियर प्रोफाइल में नई LED टेललाइट्स दी जाएंगी, जिनका डिजाइन ज्यादा प्रीमियम होगा।

इंटीरियर होगा ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक

Mahindra XUV 7XO का केबिन पूरी तरह नए लेआउट के साथ आएगा। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में और आगे ले जाएगा। डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा और नया ड्यूल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, स्लाइडिंग सेकंड-रो सीट्स और सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन

मैकेनिकल तौर पर Mahindra XUV 7XO में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें पहले की तरह 2।0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2।2-लीटर डीजल इंजन दिए जाएंगे। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ उपलब्ध होंगे, जिससे परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले जैसा दमदार बना रहेगा।

Mahindra XUV 7XO को नए नाम, नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है, जिससे यह SUV सेगमेंट में एक बार फिर मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।

भारत में लॉन्च हुई नई MINI Cooper Convertible S, 240 km/h की टॉप स्पीड और ओपन रूफ का जबरदस्त कॉम्बिनेशन