अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 02 चैन माउंटेन मशीन एवं 03 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर. जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम ने 02 चैन माउंटेन मशीन एवं 03 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई तहसील बम्हनीडीह

Written by: Admin

Published on: February 19, 2026

रायपुर. जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम ने 02 चैन माउंटेन मशीन एवं 03 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई तहसील बम्हनीडीह के ग्राम खपरीडीह तथा तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा क्षेत्र में की गई।

जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि संयुक्त जांच के दौरान ग्राम खपरीडीह में अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 चैन माउंटेन मशीन तथा ग्राम देवरघटा में 01 चैन माउंटेन मशीन एवं 03 ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की जा रही है। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

पिथौरा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 76 लीटर मदिरा जब्त

Previous

पिथौरा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 76 लीटर मदिरा जब्त

Next

7वें वेतन आयोग के तहत शानदार सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि न चूकें