Home Astrology Mangal Gochar 2023: मंगल का शनि से षडाष्टक योग इन राशियों को देगा...

Mangal Gochar 2023: मंगल का शनि से षडाष्टक योग इन राशियों को देगा छप्पर फाड़कर पैसा, 50 दिन शुभ ही शुभ!

0
Mangal Gochar

Mangal Gochar 2023: ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार मंगल का 10 मई को कर्क राशि में गोचर होगा, जो 1 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल गोचर होने से मंगल का शनि से षडाष्टक योग बनेगा। साथ ही राहु, गुरु बुध और सूर्य मंगल से दसवें घर में होंगे। इस तरह ग्रह-दशाएं कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेंगी। आइए जानते हैं कि अगले 50 दिन तक मंगल गोचर का प्रभाव किन राशियों पर होगा।

इन राशियों पर पड़ेगा मंगल का शुभ प्रभाव

मेष राशि: मंगल का गोचर मेष राशि वालों को शुभ फल देगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कर पाएंगे। निवेश और बचत करने के लिए अच्‍छा समय है, यह पैसा आगे चलकर आपको काफी लाभ देगा। वाहन खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन शुभ रहेगा।

सिंह राशि: मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों की इच्‍छा पूरी कर सकता है। किसी कार्य में कामयाबी मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद दूर होंगे। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। यात्र करेंगे।

कन्‍या राशि: मंगल गोचर कन्‍या राशि वालों की लव लाइफ को रोमांटिक बनाएगा। पार्टनर से अच्‍छी बनेगी। धन-दौलत बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में लाभदायक मौके मिलेंगे। खर्चे कम होंगे। धन संचय कर पाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वालों को मंगल का राशि गोचर कामकाज में उन्नति देगा। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे, आप तेजी से उन्‍नति करेंगे। लेकिन अहंकार से दूर रहें और वर्क लाइफ बैलेंस बनाकर चलें। इनकम बढ़ेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ फल देगा। शत्रु परास्‍त होंगे। आप समझदारी से काम लेंगे। परेशानियां दूर होंगी। आपकी पूछपरख बढ़ेगी।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

Exit mobile version