सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, बीजापुर-कांकेर में चला अभियान

Bijapur Encounter: Chhattisgarh के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कुल 22 नक्सलियों को ढेर किए जाने की सूचना मिल

Written by: Admin

Published on: March 20, 2025

Bijapur Encounter: Chhattisgarh के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कुल 22 नक्सलियों को ढेर किए जाने की सूचना मिल रही है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं चार नक्सलियों को कांकेर में मार गिराया गया। हालांकि इसमें एक जवान भी शहीद हो गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने पुष्टि की है।

बीजापुर के गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर था। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

हथियार बरामद – नक्सल विरोधी अभियान पर डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम निकली थी, ऑपरेशन के दौरान गुरुवार सुबह माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग चली, जिसके बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान भी शहीद हो गए।

Previous

आज का चौघड़िया 21 मार्च 2025, Aaj Ka Choghadiya 21 March 2025 

Next

’’लू’’ से सावधानी बरतने की कलेक्टर ने की अपील