मासिक राशिफल अक्टूबर 2022 Masik Rashifal October 2022 Monthly Horoscope October 2022, Monthly Astrology : इस महीने इन राशि वालों को करियर, व्यापार में कामयाबी मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमोशन के अवसर आएंगे, स्थान बदलेगा। अविवाहितों को शुभ सूचना मिल सकती है। संकट से निकल पाएंगे। जानें कैसा रहेगा अक्टूबर माह का राशिफल..
मासिक राशिफल अक्टूबर 2022 (Monthly Horoscope October 2022)
मेष मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
मेष राशि के जातकों को अक्टूबर में बड़ी कामयाबी मिलेगी। इस महीने की शुरूआत में कुछ सामाजिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको लाइफ पार्टनर की मदद मिलेगी। तनाव कम होगा। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। आय से अधिक खर्च होने की संभावना है।
वृषभ मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
अपने विचारों को गति प्रदान करेंगे। इस महीने नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन की सूचना मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। विदेश यात्रा को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। कानूनी मामले में फंस सकते हैं। किसी करीबी से विवाद भारी पड़ सकता है। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। समाज से जुड़े कार्यों में हिस्सा लेंगे। राजनीतिक लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा।
मिथुन मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
मिथुन राशि के जातक इस महीने सतर्क रहें। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें, आग, पानी से नुकसान हो सकता है। किसी भी मामले में अपनी प्रतिक्रिया सोच समझकर दें। कोई आपकी आलोचना कर सकता है। सर्वाधिक प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करें। वाहन आदि खरीद सकते हैं। विरोधियों की वजह से किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। सेहत को लेकर चल रही समस्या बढ़ सकती है। ईलाज में ज्यादा खर्च होने की संभावना है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक कलह-क्लेश के चलते मानसिक चिंता बनी रहेगी। अनजान लोगों की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। तनाव की स्थिति आएगी। अविवाहितों को रिश्ते की सूचना मिलेगी।
सिंह मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
इस महीने आपको कई बार यात्रा करना पड़ सकता है। आपका धर्म-कर्म में मन लगेगा। त्यौहार के माैके पर किसी से झड़प होने की आशंका है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना सीखें। कानूनी मामलों के चलते अदालत के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। छुपे शत्रुओं से सतर्क रहें। अपनी गुप्त बात किसी को न बताएं। कोई आपका फायदा उठा सकता है। लाभ के अवसर आएंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे।
कन्या मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा कर सकते हैं। कारोबार में प्रगति होगी, बड़े सौदे को लेकर प्रयास करेंगे। आपको नए स्रोतों से लाभ होगा। संकट से बाहर निकल सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी। कार्यस्थल पर अच्छे अवसर सामने आएंगे। कोई आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे। अपने विवेक से फैसले लें। परीक्षा परिणाम छात्रों के पक्ष में रहेगा।
तुला मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
आपका मन नए काम में लगेगा। सतर्कता से आप बड़ी मुसीबत से बच पाएंगे। बच्चों की सफलता से हर्षित रहेंगे। दंपत्ति इस महीने धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे सकते हैं। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिलने की संभावना है। जरूरी काम के लिए ज्यादा सोच विचार न करें। किसी के मामले में दखल न दें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। विचारों का आदान प्रदान होगा।
Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा
वृश्चिक मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
विवाहयोग्य युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। गैरजरूरी कार्यों में खर्च करने से आपका मासिक बजट प्रभावित हो सकता है। कल कारखानों में काम करने वालों को जोखिम लेने से बचना चाहिए। पूर्व के विवाद हल हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी बातों से कई लोग प्रभावित रहेंगे। इस महीने मित्रों से मुलाकात होगी। वेतन मिलने में इस महीने देरी हो सकती है। किसी भी विवाद से दूर रहें।
धनु मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम को आगे बढ़ाएं। हार्ट, शुगर पेशेंट को खास ख्याल रखना होगा। सामाजिक समस्या दूर होगी। आपकी मध्यस्थता से किसी मित्र की समस्या दूर हो सकती है। सार्वजनिक स्थल पर किसी से विवाद हाे सकता है। अपनी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इस महीने नौकरी पेशा लोगों को बोनस मिल सकता है। खुश रहेंगे। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं।
मकर मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दफ्तर में आपकी मदद से कई लोगों से समस्या का समाधान होगा। किसी से क्रोध में बात न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने विवेक से बड़े संकट को सफलतापूर्वक हल कर पाएंगे। छात्रों को शिक्षकों की मदद मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। आपका मन इस महीने धर्म-कर्म में लगेगा। वित्तीय मामलों को लेकर सावधानी रखें। आपके कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं।
कुंभ मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
कोई चतुराई से आपसे अपना काम निकलवा सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। पुराने विवाद दूर करने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। यात्रा करते समय अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें। कुसंगति के कारण आपको हानि हो सकती है। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धन लाभ होने की संभावना है। युवाओं को करियर संबंधी जानकारी मिलेगी। खेलकूद से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे।
मीन मासिक राशिफल अक्टूबर 2022
लोगों से मेलमिलाप का फायदा मिलेगा। आपको बड़े कांट्रेक्ट मिल सकते हैं।कारोबार के फैलाव को लेकर विचार करेंगे। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात सार्थक रहेगी। छात्रों को इस महीने काफी परिश्रम करना पड़ेगा। युवा वर्ग को प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिलने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। पारिवारिक आयोजन में ज्यादा खर्च हो सकता है।