Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyबुध का राशि परिवर्तन Mercury Transit 2022, Budh Gochar 2022: बुध का...

बुध का राशि परिवर्तन Mercury Transit 2022, Budh Gochar 2022: बुध का गोचर इन राशियों को दिलाएगा सफलता

Telegram

बुध का राशि परिवर्तन Mercury Transit 2022, Budh Gochar 2022:  हिंदू पंचांग के अनुसार 8 अप्रैल 2022 को सुबह 11.50 बजे से बुध (Budh) ग्रह का गोचर मीन राशि (Pisces Zodiac) से मेष राशि (Aries Zodiac) में होगा। ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन होने का असर जातकों की कुंडली पर होता है। ऐसे मे बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा इसके बारे में यहां जानेंगे।  बुध का मेष राशि पर गोचर 24 अप्रैल की रात 12 .20 बजे तक होगा। इसके बाद वृषभ राशि में गोचर होगा। ग्रहों के गोचर का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, अर्थव्यवस्था, सामाजिक स्थिति, अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर पडता है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों पर बुध का गोचर शानदार साबित होगा। इनकी सामाजिक रूप से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में प्रभाव रहेगा। आमदनी बढ़ सकती है। परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कुछ लोग आपको परेशान करने का प्रयास कर सकतेहैं। गोपनीय चर्चा किसी से न करें। आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को बुध के गोचर से अच्छे फल प्राप्त होंगे। निजी कंपनी में काम करने वालों की तरक्की हो सकती है। छात्रों का  आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। इस दौरान यात्रा ज्यादा कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार का ध्यान रखना होगा। दूसरों में कैरियर निर्माण के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लवर्स विवाह कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का मिथुन राशि पर स्वामित्व है। इसलिए इस राशि के जातकों को बुध के गोचर से लाभ होगा। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे, कठिन परिस्थितियों में मदद कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। आपकी सराहना होगा आपके कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कारोबार में लाभ होगा। कैरियर से जुड़े नए अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को बुध ग्रह का गोचर सफलता दिलाएगा। नौकरी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। प्रमोशन के चांस है। अधिक कार्य थकान हो सकती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम न लें। उधार देते समय सावधान रहें। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सेहत को लेकर से सावधान रहने की आवश्यकता है। भविष्य की सुरक्षा के लिए परिश्रम करना होगा। साहस बढ़ेगा। जमीन या मकान खऱीदने का प्लान बनाएंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। अफसरों से अच्छे संबंध रहेंगे।

नक्षत्र : शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के बारे में सूक्ष्म विवेचन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को यात्रा करने से बचना चाहिए। लेनदेन करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। बुध का गोचर इस राशि के जातकों को नए मौके उपलब्ध कराएगा।दफ्तर में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। तरक्की के अवसर आएंगे। ट्रांसफर हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। अदालती मामले में फैसले आपके पक्ष में आएंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि का भी स्वामी ग्रह बुध है। इसके चलते बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ दिलाएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी उपलब्धि के लिए सम्मानित किए जा सकते हैं। इस राशि के लिए यह गोचर बेहद अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मी आपकी सराहना करेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। आपके खिलाफ षडयंत्र भी हो सकता है। नौकरी मिलेगी। तनाव कम हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

अज्ञात बाधा दूर होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।  तुला राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी। नया काम सीख सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुकून रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा। स्वाध्याय में रूचि रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे।

नक्षत्र चर्चा: बेहद शुभ माना जाता है अभिजित नक्षत्र, जानें श्रवण और धनिष्ठा के बारे में

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। इसका मिलाजुला प्रभाव पड़ सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी में कठोरता न लाएं। नुकसान हो सकता है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। उधार की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। नौकरी परिवर्तन के निर्णय को टालने का प्रयास करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद शानदार साबित होगा। धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को परिश्रम का फल मिलेगा। युवाओं के लिए समय अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे। विवाह की चिंता दूर होगी। लवर्स अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। निवेश के अच्छा परिणाम मिलेंगे। पुरानी बीमारी ठीक होने की संभावना है। धर्म कर्म में मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn)

बुध का गोचर मकर राशि के लिए अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ाने के नए अवसर सामने आएंगे।कर्ज देने के मामलों में सतर्कता बरतें। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। मकान परिवर्तन कर सकते हैं। सरकारी कार्य पूरे कर पाएंगे। तरक्की मिलेगी। विदेश से जॉब ऑफर मिलेंगे। शुभ सूचना मिलने की संभावना है। विवाहयोग्य जातकों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के चालाक लोगों से सतर्क रहना चाहिए। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपके व्यवहार से दूसरे प्रभावित रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा। पदोन्नति मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आप अपने कौशल से कार्य को आसान कर पाएंगे। कठिन परिस्थितियों का मुकाबला कर  पाएंगे। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंडली के ये छह भाव जहां शनि का प्रभाव देता है कष्टों से भरा जीवन

मीन राशि (Pisces)

बुध के राशि  परिवर्तन से आय में वृद्धि की संभावना है। लंबित काम पूरे होंगे। लाइफपार्टनर के साथ पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। विरोधियों से सावधान रहना होगा। किसी काम में धन लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। दान-पुण्य के कार्य कर सकते हैं। आपको यात्रा का अवसर मिलेगा।

बुध ग्रह के बारे में जानें

बुध को बुद्धि, विद्या का कारक ग्रह माना गया है। बुध नवग्रहों में एक है। यह सूर्य के निकट भ्रमण करता है। ज्योतिष के अनुसार बुध को चंद्र का पुत्र माना गया है। इनकी माता का नाम रोहिणी है। बुध का विवाह वैवस्तव मनु की पुत्री इला के साथ हुआ। देवों की सभा में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। इनका वंश चंद्रवंशी कहलाता है। बुध नपुंसक ग्रह माना गया है। बुध विद्वान होने के साथ ही चतुर व हास्य प्रधान है। जिन पर इनकी शुभ दृष्टि होती है वह जातक प्रायः जवान दिखता है। बुध के सूर्य, शुक्र, राहु मित्र माने गए है, वहीं चंद्र शत्रु तथा मंगल, गुरु, बृहस्पति, केतु सम माने गए हैं।

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular