Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Budh Gochar February 2025: गुरु की राशि में बुध का गोचर, इन राशियों के जीवन में होगा सकारात्मक परिवर्तन

On: February 26, 2025
Follow Us:
Budh Gochar 2023

Budh Gochar February 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार में लगभग 10 महीनों के अंतराल के बाद 27 फरवरी को बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र में, बुध की यह स्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है, खासकर जब यह अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि में होता है। मीन राशि में बुध का गोचर (बुध गोचर फरवरी 2025) कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की संभावना है। बुध के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही एक विशेष योग का निर्माण होगा, जिसे लक्ष्मी नारायण राजयोग (Lakshmi Narayan Rajyog) कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब बुध और शुक्र ग्रह एक साथ किसी राशि में स्थित होते हैं। ज्योतिष में, लक्ष्मी नारायण राजयोग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है।

मेष राशि

आपकी राशि के लिये बुध का गोचर मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। लम्बी दूरी की यात्राओं में आवश्यकता से अधिक धन खर्च होगा। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। तनाव लेने से बचें अन्यथा अनिद्रा की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

पुराने मित्रों से आपको काफी अच्छी सूचनायें मिल सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मिथुन राशि

सफलता मिल सकती है। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों का व्यवहार आपको व्यथित करेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि

मानसिक रूप से अशान्ति का अनुभव कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे कुछ नाराज रहेंगे। पुराना ऋण आपको परेशान करेगा। साहित्य और सिनेमा से जुड़े लोगों के लिये गोचर उन्नतिकारक रहेगा। पदोन्नति मिलने में परेशानी होगी।

सिंह राशि

बड़ी डील मिल सकती है। बचत करने में सफलता मिलेगी। चर्मरोग की शिकायत होने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है।

कन्या राशि

कारोबार में उन्नति मिलने में परेशानी होगी। आपको नवाचार करने से बचना चाहिये। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। पिता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे।

तुला राशि

यात्रा से लाभ हो सकता है। रोग अचानक से बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में अधिक धन का निवेश कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने का प्रयास करेंगे। अवसरों का सार्थक उपयोग कर पायेंगे।

वृश्चिक राशि

अच्छे अवसर मिलेंगे। सन्तान की गतिविधियों से निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। गणित के छात्रों के लिये गोचर सुखद नहीं है। विद्यार्थियों को मेहनत ज्यादा करनी चाहिये।

धनु राशि

सामान्य सी बातों पर कलह हो सकती है। जॉब में वेतन वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है। व्यापारी वर्ग के लोगों को नये पार्टनर्स मिल सकते हैं। घर में कुछ रंग-रोगन आदि करने का विचार बना सकते हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।

मकर राशि

शरीर में दर्द और बुखार आदि की शिकायत होती रहेगी। व्यवसाय में हिसाब-किताब को लेकर गलतियाँ कम से कम हों इसका ध्यान रखें। पदोन्नति में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

कुम्भ राशि

पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव रहेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी शुभ कार्य में धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करना होगा।

मीन राशि

विवादित मामलों में न पड़ने की सलाह दी जाती है। छोटे भाई-बहन को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। अनजान लोगों से सावधान रहें।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.