Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

गुरु की राशि में अस्त होंगे बुध, संभलकर रहें ये 4 राशि वाले जातक

On: January 16, 2025
Follow Us:
Budh Gochar 2023

Budh Asta 2025: ज्योतिष में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध ग्रह गुरु की राशि धनु में विराजमान हैं। बुध का गोचर धनु राशि में नए साल 2025 में 4 जनवरी, शनिवार को 12.11 मिनट पर हुआ था। बुध (Budh) किसी भी राशि में प्रायः पर 21 दिनों तक रहते हैं।

बुध ग्रह जल्द ही धनु राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ग्रह अपनी स्थिति में समयानुसार परिवर्तन करते रहते हैं। किसी भी ग्रह की चाल में परिवर्तन होने से अर्थ है मार्गी या अस्त होने से होता है।

बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं। वे देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में गोचर करेंगे। बुध ग्रह और देव गुरु बृहस्पति में शत्रुता का भाव माना जाता है। इस राशि में गोचर होने से कई राशियों को संभलकर रहने की जरुरत है। जानते हैं कौन-सी हैं वे राशियां जिनको सावधान रहना होगा।

बुध अस्त 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार बुध ग्रह 18 जनवरी, 2025 शनिवार को सुबह 6.55 बजे पर धनु राशि में अस्त होंगे।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

मेष राशि (Aries)


मेष राशि वालों को सावधान रहने की जरुरत है। मेष राशि वालों के किसी काम में रुकावट आ सकती है। वहीं महत्वपूर्ण कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। लव रिलेशन में ज्यादा काम के चलते आप पार्टनर को समय दे पाने में असफल होंगे। किसी भी काम को करते समय हड़बड़ी ना करें, वरना परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय कठिन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में कठिनाइयों का दौर आ सकता है। रकम की तंगी के कारण आप दिक्कत हो सकते हैं। अपने काम में मन लगाने की कोशिश करें। दूसरों की बातों में ना आएं, अपने काम को खुद करने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को बुध के अस्त होने से काफी सावधान रहने की जरुरत है। लव रिलेशन में तनाव का दौर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय कठिन है। आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। इससे सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

बृहस्पति की राशि धनु में बुध अस्त होंगे। ऐसे में इसका असर इस राशि के जातकों पर पड़ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ धन कठिनाइयों से वापस मिल सकता है।

Visit – Wikipedia

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.