वाहन कंपनी MG Motor अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को बढ़ाने पर काम कर रहा है। पिछले साल MG ने अपने 100 साल पूरे किए हैं। इस बार कंपनी इस साल 2025 के इस इवेंट में कई नई EVs को पेश करने की तैयारी में है। यह 10 से 13 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट में दो नई स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली है। इनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन टीजर ले इशारा मिल रहा है कि इनमें से एक गाड़ी IM Motors IM6 हो सकती है। आइए जानते हैं MG Motor की नई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।
MG Motor की नई इलेक्ट्रिक कारें
Goodwood Festival of Speed में कंपनी की तरफ से कई नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश की जाने वाली है। इनमें IM Motors IM6, MG EX4 EV, MG Cyberster Black, Cyber X Concept, MG S5 EV, MG HS SUV और MG4 EV XPower शामिल हो सकती है।
IM Motors IM6 में क्या हो सकता है खास?
IM6 दरअसल में चीन में बिकने वाली IM LS6 SUV का रीब्रांडेड वर्जन है। जिसकी बिक्री पहले ही ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे बाजारों में हो रही है। लेकिन अब इसे यूरोप और साउथ अमेरिका में भी MG ब्रांड के तहत लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
यह 4,904 mm लंबी, 1,988 mm चौड़ी, 1,669 mm ऊंची और 2,950 mm का व्हीलबेस है। साथ ही कर्वी डिजाइन, फूल ग्लास रूफ, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, रियर में फुल-विड्थ LED लाइटिंग जैसे लेटेस्ट टेक्नालॉजी फीचर्स मिलते हैं।
इसमें डुअल मोटर सेटअप मिलता है। इसमें फ्रंट पर 200 kW और रियर पर 372 kW की पावर है। कुल मिलाकर MG की यह इलेक्ट्रिक कार 778 PS की पावर और 802 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह महज 3.4 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है।
MG Cyberster Black , Cyber X Concept
उक्त इवेंट में कंपनी अपनी स्पोर्टी MG Cyberster को भी नए अवतार में पेश करेगी। इस बार इसे गहरे ब्लैक कलर थीम में पेश किया जाएगा, जिससे इसकी स्पोर्टी लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव हो गई है। इसका इंटीरियर भी ब्लैक थीम पर बेस्ड होगा। इसके साथ ही कंपनी नया Cyber X Concept भी शोकेस करेगी। यह एक कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें पॉप-अप हेडलैम्प्स और छोटे फ्रंट-रियर ओवरहैंग दिए गए हैं।
अब और भी भरोसेमंद हुई TVS Apache, जानें क्या है नई कीमत और सेफ्टी फीचर्स