Thursday, June 8, 2023

Mohini Ekadashi 2023: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करें, मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलेगी

More articles

Join to Us

मोहिनी एकादशी Mohini Ekadashi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। मान्यतानुसार इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती है। जो भक्त पूरे मनोभाव से पूजा-आराधना करते हैं भगवान विष्णु उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस साल 1 मई 2023, सोमवार के दिन मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2023) का व्रत रखा जाएगा।

मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त | Mohini Ekadashi Shubh Muhurt 

मोहिनी एकादशी के व्रत (Mohini Ekadashi 2023) को रखना अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन ही श्री हरि ने असुरों से देवताओं की रक्षा के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। भगवान श्री विष्णु की पूजा करने वाले भक्त को धन, बुद्धि, विद्या और ऐश्वर्य की प्राप्ति भी होती है।

इस साल 1 मई के दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 30 अप्रैल रात 8।28 बजे से होगी। जो अगले दिन 1 मई रात 10।09 बजे तक रहेगी। इस अवधि में ही पूजा की जा सकेगी। वहीं व्रत का पारण 2 मई के दिन सुबह 5।40 बजे से सुबह 8।19 बजे तक है।

माना जा रहा है कि मोहिनी एकादशी के व्रत पर भद्रा का साया (Bhadra ka saya) हो सकता है। इस दिन भद्राकाल लगने वाला है। सुबह 9।22 बजे से रात 10।09 मिनट तक भद्राकाल रहेगा। इसी दिन रवि योग बनेगा जिसका समय सुबह 5।41 बजे से संध्या 5।51 बजे तक है।

मोहिनी एकादशी पूजा विधि (Mohini Ekadashi 2023)

  • मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2023) के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दैनिक कार्यों से निवृत्त हों।
  • स्नान कर लेने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। (Mohini Ekadashi 2023)
  • मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2023)के दिन पीले वस्त्र पहनना बेहद शुभ माना जाता है।
  • एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। दिनभर श्री हरि का स्मरण, भजन, कीर्तन करें।
  • पूजा के बाद भोग लगाएं।
  • दूसरे दिन द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करें।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय

Latest