Moto G Power (2026) लॉन्च: नया फ्रंट कैमरा, दमदार बैटरी और बेहतर डिस्प्ले के साथ एंट्री
मोटोरोला ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया स्मार्टफोन Moto G Power (2026) लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पिछले साल आए Moto G Power (2025) का अपग्रेडेड वर्जन है। हालांकि इसमें वही MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और समान बैटरी स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलते हैं, लेकिन कंपनी ने इस बार नए कलर ऑप्शन्स, अपग्रेडेड फ्रंट कैमरा और बेहतर डिस्प्ले प्रोटेक्शन जैसे अहम बदलाव किए हैं। फिलहाल यह स्मार्टफोन अमेरिका और कनाडा में पेश किया गया है।
Moto G Power (2026) की कीमत और उपलब्धता
Moto G Power (2026) को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। अमेरिका में इसकी कीमत 299.99 डॉलर रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 27,100 रुपये होती है। वहीं कनाडा में यह फोन CAD 449.99 यानी करीब 29,550 रुपये में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 8 जनवरी से शुरू होगी और इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ पार्टनर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
Moto G Power (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें हाई ब्राइटनेस मोड भी मौजूद है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑडियो के लिए फोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।
परफॉर्मेंस के लिए Moto G Power (2026) में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।
Moto G Power (2026) के कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिहाज से Moto G Power (2026) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है।
OnePlus टर्बो गेमिंग 5G फोन: 8000mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर