मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

MPESB Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में कांस्टेबल के 7500 पदों पर बड़ी भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

On: September 13, 2025
Follow Us:
Job Search
---Advertisement---

MPESB Constable Recruitment 2025: कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में 7,500 कांस्टेबल पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी।

आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 तय की गई है, वहीं फॉर्म में संशोधन की सुविधा उम्मीदवारों को 4 अक्टूबर 2025 तक मिलेगी।

भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी करने उम्मीदवारों को ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

MPESB Constable Recruitment 2025 के तहत परीक्षाएं दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक में आयोजित की जाएंगी।

उम्मीदवारों को सुबह की पाली के लिए 8:30 बजे से पहले और शाम की पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसपरीक्षा से पहले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2025को बंद हो जाएगा, लेकिन उम्मीदवार 4 अक्टूबर, 2025 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

  • पदों की संख्या-    7,500 कॉन्स्टेबल
  • आवेदन की शुरुआत-    15 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि-    29 सितंबर 2025
  • संशोधन की अंतिम तिथि-    4 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा की तिथि-    30 अक्टूबर 2025 से
  • परीक्षा केंद्र- यह लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।
Also Read  एसडीएम ने 46 पटवारियों को जारी किया नोटिस

MPESB Constable Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए, जबकि SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए रखा गया है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन को 200 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले SC, ST, OBC और EWS अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपए तय किया गया है।

  • सामान्य वर्ग/अनारक्षित: 500 रुपए
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 250 रुपए
  • मध्यप्रदेश निवासी दिव्यांगजन: 200 रुपए
  • विभागीय परीक्षा (SC/ST/OBC/EWS): 100 रुपए
Also Read  BPSC Recruitment 2024: बीपीएससी कर रहा ब्लॉक हॉर्टीकल्चर ऑफिसर की भर्ती, 300 से ज्यादा पोस्ट, ये है लास्ट डेट

 मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती- आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट –  esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “नवीनतम अपडेट” अनुभाग के अंतर्गत “ऑनलाइन फॉर्म- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025” पर क्लिक करें।
  • अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • फॉर्म सबमिट करें।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।