Monday, May 29, 2023

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर

More articles

नई दिल्ली. तिहाड़ जेल में गैंगवार की खबर सामने आई है। इस गैंगवार के दौरान जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हो गया है। गौरतलब है कि टिल्लू ताजपुरिया पर रोहिणी कोर्ट में शूटआउट कराने का आरोप लगा था।

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया था। इसके बाद उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तिहाड़ जेल प्रशासन हार्ट अटैक से मौत बता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल से कुख्यात बदमाश नवीन बाली, कौशल और गैंगस्टर नीरज बवानिया के साथ मिलकर गैंग ऑपरेट करता था। टिल्लू का नाम रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था। सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आए दो हमलावरों ने जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गए थे। इस दौरान टिल्लू ताजपुरिया मंडोली जेल में बंद था और उसकी गोगी गैंग से दुश्मनी थी और उसका नाम इस शूटआउट से जुड़ा था।

 

 

Karnataka Election: कर्नाटक में पीएम मोदी बोले – राज्य में डबल इंजन सरकार जरूरी,

Latest