पांच ग्रहों की चाल में परिवर्तन से बनेगा नवपंचम योग, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नवपंचम योग: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव का प्रभाव पूरी दुनिया के साथ व्यक्तियों के जीवन पर पड़ता है। बता दें कि वसंत पंचमी से पहले कई प्रमुख ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है। पांच ग्रहों की गति में परिवर्तन का असर कुछ राशि के जातकों पर पड़ेगा।

28 जनवरी को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर चुके हैं। वहीं देवगुरु बृहस्पति 30 जनवरी को बुध के नक्षत्र में गोचर हुए हैं। साथ ही 31 जनवरी को सूर्य और गुरु 120 अंश पर होकर नवपंचम नाम का योग का निर्माण होगा। इधर वसंत पंचमी के एक दिन पहले यानी 01 फरवरी को शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की चाल में परिवर्तन का असर कुछ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए वसंत पंचमी के पहले पांच ग्रहों की चाल में परिवर्तन के शुभ संकेत हैं। धन लाभ के मौकों में वृद्धि होगी। अधूरी काम पूरे कर सकते हैं। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए उक्त पांच प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव का असर काफी शुभ साबित होगा। इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। उपहार की प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। निवेश से अच्छा खासा धन एकत्रित हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। काम को लेकर चिंताएं दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए पांच ग्रहों की चाल में परिवर्तन शानदार हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। नौकरी के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुधार देखने को मिलेगा। किसी कारोबार में हैं तो नया आर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।