Mini Cooper Electric: मिनी ने इलेक्ट्रिक कूपर के नए जनरेशन के मॉडल को पेश किया है। Mini Cooper Electric मौजूदा ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल के विपरीत नए बीस्पोक EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसके नए आर्किटेक्चर को स्पॉटलाइट ऑटोमोटिव (China Company) द्वारा विकसित किया गया है, जो मिनी की मूल कंपनी BMW और ग्रेट वॉल मोटर का संयुक्त उद्यम है।
New Mini Cooper Electric डिजाइन
नई पीढ़ी की Mini Cooper Electric में डिजाइन के तौर पर कई बदलाव किए गए हैं, जो नजर भी आते हैं। हालांकि, ब्रिटिश ब्रांड ने अपने सिग्नेचर स्टाइलिंग एलिमेंट्स जैसे कि गोल हेडलैंप क्लस्टर और अष्टकोणीय फॉक्स ग्रिल पैनल को जारी रखा है। नई Mini Cooper Electric में क्रोम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके अन्य बदलावों में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल और डायल-डाउन व्हील आर्क के साथ क्लीनर साइड प्रोफ़ाइल शामिल है।
नई Mini Cooper Electric में फ्रंट फेंडर्स पर फॉक्स एयर वेंट भी नहीं दिए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान देने योग्य बदलाव पीछे की तरफ पूरी तरह से नए त्रिकोणीय आकार के टेललैंप्स है। इसमें फ्लैट रूफ है। नई पीढ़ी की Mini Cooper Electric अपने पूर्ववर्ती की तुलना में ज्यादा सरल दिखती है। व्हीलबेस बढ़ गया है लेकिन हैचबैक की कुल लंबाई कम हो गई है।
शानदार सेफ्टी के साथ BMW का नया M2 लॉन्च, लग्जरी फीचर्स दीवाना बना देंगे
नई Cooper Electric दो डेरिवेटिव्स-E और SE में उपलब्ध होगी। पहले वाले में 40.7 kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो फ्रंट-एक्सल माउंटेड मोटर के साथ होगा। यह मोटर 182 bhp और 290 Nm जनरेट करती है। यह पावरट्रेन 305 किमी रेंज (WLTP) दे सकता है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 7.3 सेकंड में हासिल कर सकती है। (Mini Cooper Electric)
SE वेरिएंट के बारे में जानें
दूसरी ओर SE वेरिएंट में बड़ी 54.2 kWh की बैटरी मिलती है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर 215 bhp और 329 Nm जनरेट करती है। यह पावरट्रेन एक बार चार्ज करने पर 402 किमी की रेंज दे सकता है। जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो SE वेरिएंट महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।