अंक ज्योतिष, 20 अक्टूबर 2023 Aaj Ka Ank Jyotish 19 October 2023 : आज शुक्रवार का दिन 3, 7 और 9 अंक वाले जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। आइए जानते हैं आज के अंक ज्योतिष के अनुसार आपका भविष्यफल कैसा रहेगा (पढ़ें Aaj Ka Ank Rashifal, Today Numerology)।
मूलांक 1
इस मूलांक के जातकों को सावधान रहना होगा। किसी से बहस हो सकती है। खर्च ज्यादा होगा। तनाव से बचने का प्रयास करें। संपत्ति विवाद हल होंगे।
मूलांक 2
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कामयाबी को सेलिब्रेट करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जाएंगे। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। लेनदेन सावधानी से करें। कारोबार में लाभ होगा।
मूलांक 3
इन मूलांक वालों का दिन शानदार रहेगा। परेशानी दूर होगी। नए स्रोत से आमदनी होने की संभावना है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। तनाव की स्थिति दूर होगी। किसी को सलाह न दें।
मूलांक 4
पूर्व के विवाद दूर होंगे। संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा कर सकते हैं। सेहत को लेकर ध्यान रखें।
मूलांक 5
करियर आगे बढ़ेगा। किसी मित्र के साथ वक्त बिताएंगे। बैंक संबंधी कार्य पूरे कर सकते हैं। मकान खरीदने का प्लान बनाएंगे। संतान को सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
मूलांक 6
आज किसी भी तरह का जोखिम न लें। आपका किसी से विवाद हो सकता है। मानसिक रुप से परेशान रहेंगे। आपका दिन तनाव वाला हो सकता है। रिश्तेदारों का आगमन होगा। पुराने मामले उभर सकते हैं।
मूलांक 7
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन की समस्याएं कम होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। देर रात तक न जागें। सेहत ठीक रहेगी।
मूलांक 8
मनचाहे व्यंजन का स्वाद ले पाएंगे। आज किसी काम से बाहर जा सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। आपकी किसी से बहस हो सकती है। अपनी कमजोरियों को उजागर न करें। संभलकर खर्च करें।
मूलांक 9
आज का दिन इन मूलांक वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। यात्रा सुखद रहेगी। अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को सलाह न दें। नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी।