अंक ज्योतिष, 27 दिसंबर 2024 Ank Jyotish, 27 December 2024 : अंक ज्योतिष (Numerology) के आधार पर 1-9 मूलांक वाले अपना भविष्यफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं आज शुक्रवार 27 दिसंबर का अंक राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों को आज काफी खुशी मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। नए क्षेत्र में जॉब मिल सकता है। आज का दिन अच्छा रहेगा।
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले आज किसी को सलाह न दें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मोबाइल आदि में ज्यादा समय न बिताएं। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
मूलांक 3
मूलांक 3 के जातक बाइक, कार आदि वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक समस्या दूर कर पाएंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।
मूलांक 4
मूलांक 4 आज टेक्नालॉजी के क्षेत्र में अग्रसर रहेंगे। आय बढ़ाने के कई स्रोत मिलेंगे। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। यात्रा सावधानी से करें।
मूलांक 5
मूलांक 5 का दिन अच्छा रहेगा। अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करेंगे। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी से मिलकर काफी खुश रहेंगे।
मूलांक 6
मूलांक 6 किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। बच्चों को ऑनलाइन गेम से दूर रखने का प्रयास करें। इंटरनेट से जुड़ी समस्या का सामना करेंगे।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के विरोधी परास्त होंगे। जोखिम ले सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। सरकारी कार्य पूरे कर पाएंगे।
मूलांक 8
मूलांक 8 आज पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। नौकरी को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। जॉब में बदलाव पर विचार करेंगे।
मूलांक 9
मूलांक 9 वाले अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेमी अपनी लव लाइफ को लेकर आश्वस्त रहेंगे। तनाव दूर होगा।