मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Numerology Horoscope 19 March 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार ये आज के भाग्यशाली जातक

On: March 18, 2025
Follow Us:
Numerology
---Advertisement---

Numerology Horoscope 19 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का खास महत्व है। अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि की जानकारी हासिल की जा सकती है। अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है। दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है। जानते हैं, बुधवार, 19 मार्च 2025 का अंक राशिफल।

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा जाने वाला है। कार्यक्षेत्र पर काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। सेहत की बात करें तो किसी भी तरह का बाहरी खाना न खाएं। आर्थिक लिहाज से सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। व्यापार वर्ग की बात करें तो आर्थिक लेन देन के मामले में सतर्कता बरतनी पड़ेगी।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सहयोग मिल सकता है। आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं। घरवालों को आपकी सेहत की चिंता सता सकती है। किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, अन्यथा सांस की समस्या हो सकती है। आर्थिक लिहाज से फायदा मिल सकता है। शेयर मार्केट में किसी भी तरह के निवेश से बचें। शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है।

मूलांक 3

मूलांक 3 वालों के लिए बुधवार का दिन मिला जुला रहने वाला है। घर में किसी मेहमान के आने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें। कोई भी आर्थिक लेन दें करने से पहले घरवालों से बात जरूर साझा करें। ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें।

Also Read  Mithun Rashifal 2025: मिथुन वालों के लिए नया साल धन के मामले में दिक्कतें खड़ी करेगा, जानिए क्या खास होगा?

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों के लिए बुधवार का दिन प्यार के दृष्टिकोण से अच्छा जाने वाला है। घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर कुछ लोगों को जलन हो सकती है। आपको अपने काम पर ध्यान देने है। सेहत को लेकर डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों के लिए बुधवार का दिन प्यार के दृष्टिकोण से अच्छा जाने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बात की जाए व्यापार वर्ग के लोगों की तो बुधवार के दिन कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से सतर्कता बरतें। घर में किसी सदस्य को पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों के लिए बुधवार का दिन प्यार के दृष्टिकोण से अच्छा जाने वाला है। दोस्त के साथ शाम के वक्त घूमने जा सकते हैं। घरवालों का सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ भी प्यार भरा दिन बीत सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा जेब खर्च हो सकता है। कारोबारी वर्ग को बिजनेस में परेशानी आ सकती है। सेहत के दृष्टिकोण से किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।

Also Read  आज का पंचांग 19 फरवरी 2025, Aaj Ka Panchang 19 February 2025

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों के लिए बुधवार का दिन प्यार के दृष्टिकोण से अच्छा जाने वाला है। घरवालों का सहयोग भी आपके प्यार को मिल सकता है। अपने दिन की शुरुआत मंदिर से कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है। व्यापार वर्ग की बात करें तो व्यापारियों के लिए बुधवार का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों के लिए बुधवार का दिन निराशा से भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोई भी ऐसा काम न करें जो आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए बुधवार का दिन प्यार के दृष्टिकोण से अच्छा जाने वाला है। नौकरीपेशा और व्यापार वर्ग के लोगों को बुधवार के दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ हो सकता है। बात की जाए सेहत की तो पेट से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवाई लें। बाहर के खाने से दूरी बना लें। ये समय अपने काम में लगाएं।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।