Thursday, September 28, 2023
Homeऑटोमई में Ola का रहा दबदबा, बेच डाली इतनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर,...

मई में Ola का रहा दबदबा, बेच डाली इतनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, हीरो मोटोकार्प की ये रही हालत

Share This

नई दिल्ली. भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (Electric Two Wheeler) की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब लोग पेट्रोल से चलने वाली बाइक की जगह इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। FADA के आंकड़े के मुताबिक मई 2023 (Electric Two Wheeler Sales May 2023) में कुल 104829 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री देखी गई है। अप्रैल 2023 में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की कुल सेल 66466 यूनिट थी। जानिए मई 2023 में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ियों की बिक्री करने वाली कंपनियों के आंकड़े देखते हैं।

ओला इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की जबरदस्त मांग (Ola Electric Two Wheeler)
मई 2023 में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी (OLA electric) ने कुल 28469 यूनिट का सेल किया है। वहीं अप्रैल 2023 में ओला कंपनी ने कुल 21882 यूनिट का सेल किया था। देखा जाए तो Ola का दबदबा रहा।

Ola Electric Two Wheeler

टीवीएस मोटर (TVS Motor)
दूसरे नंबर पर ऑटो सेक्टर की कंपनी TVS Motors है। मई 2023 में कंपनी में 20261 यूनिट का सेल किया था। Burx अप्रैल 2023 में कंपनी ने कुल 8726 यूनिट इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का सेल किया था।

एथर एनर्जी (Ather Energy)
तीसरे नंबर पर एथर एनर्जी (Ather Energy) है। जिस ने मई 2023 में कुल 15226 यूनिट इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का सेल किया था। वही अप्रैल 2023 में कंपनी ने 7746 यूनिट का सेल किया था।

बजाज ऑटो ग्रुप (Bajaj Auto Group)

बजाज ऑटो ग्रुप (Bajaj Auto group) चौथे नंबर पर मौजूद है। मई 2023 के दौरान बजाज ऑटो ग्रुप में कुल 10028 यूनिट इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का सेल किया था। अप्रैल 2023 में कंपनी ने कुल 4013 यूनिट का सेल किया था।

ओकाया ईवी (Okaya EV)

Okaya EV ने मई 2023 में कुल 3875 यूनिट का सेल किया था। वहीं अप्रैल 2023 में कंपनी ने कुल 1562 यूनिट का सेल किया था। यह 8वें नंबर पर रही।

हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड

हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड ने मई 2023 में कुल 2109 यूनिट इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का सेल किया था वही अप्रैल 2023 में 3331 यूनिट का सेल किया था। यह 10वें नंबर पर रही।

हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड

हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (Hero Motocorp Ltd) ने मई 2023 में कुल 748 यूनिट इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का सेल किया था। मई 2023 के मामले में कंपनी 16 स्थान पर थी।


Share This
RELATED ARTICLES

Most Popular