एक्सीडेंट: कार की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
महासमुंद. बसना से बिलाईगढ़ रोड में ग्राम गोडमर्रा के पास कार की टक्कर से स्कूटी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध बसना थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
ग्राम ताला निवासी नितिन प्रधान 3 जनवरी को अपने दोस्त समीर बारिक के साथ अपने दोस्त की स्कूटी डेस्टनी क्रमांक सीजी 23 एल 6785 से घरेलू कार्य से पिरदा गया था। पिरदा से वापस अपने ग्राम ताला आ रहा था। रात करीबन09-30 बजे बसना से बिलाईगढ रोड ग्राम गोडमर्रा के पास पहुंचाने पर स्कूटी को मारूति स्विफ्ट क्रमांक सीजी 06 जीजेड 9597 के चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर नितिन प्रधान की स्कूटी को टक्कर मार दिया, जिससे नितिन प्रधान के सिर,चेहरे व दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी तथा समीर बारिक के चेहरे में चोंट लगा था।
जिन्हें उपचार हेतु डायल 112 से सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने नितिन प्रधान को मृत हो जाना बताया। वहीं समीर बारिक को इलाज हेतु रेफर करने पर प्राइवेट अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट, 106(1), 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
एसआईआर 2026: 14 फरवरी तक दावा-आपत्तियों की सुनवाई, सरायपाली में कलेक्टर ने की समीक्षा