एकलव्य स्कूलों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
महासमुंद. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए नियमावली एवं प्रवेश नीति का अवलोकन तथा प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 निर्धारित है।
JEE Main 2026 Session 1 Exam Dates Revised: नई तारीखें जारी, सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड शुरू