Saturday, June 10, 2023

Optical Illusion: फोटो देखकर पता लगाएं तीनों में कौन है बॉस, कहलाएंगे सुपर जीनियस

More articles

Join to Us

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन के जरिए ब्रेन टेस्ट किया जाता है। इस पजल का हल सीधे आपके सामने नहीं होगा, इसलिए आपको इसे खोजने के लिए अपने माइंड पर जोर डालना होगा। यहां हम एक पहेली प्रस्तुत कर रहे हैं जिसमें ऑफिस के असली बॉस का पता लगाना है। फोटो में ऑफिस रूम के अंदर तीन लोग हैं, जिसमें से बॉस कौन है? इसका पता लगाना है।

Office स्पेस पर करीब से नजर डालें। पहला व्यक्ति बॉस के डेस्क के पास खड़े होकर कमरे में अन्य दो से कुछ कह रहा है।  दूसरा व्यक्ति मेज पर उनके सामने बैठे हुए कुछ सोच रहा है। जबकि तीसरा व्यक्ति खड़े होकर पहले व्यक्ति पर ध्यान दे रहा है। तीन लोगों में से कौन असली बॉस है? इसका समाधान Office में ही छिपा हुआ है। अगर आपने अब तक नोटिस नहीं किया है, तो आपको ध्यान देना चाहिए कि बॉस की कुर्सी पर ब्लेजर टंगा हुआ है और तीनों में से ब्लेजर किसके पास नहीं है।

वह व्यक्ति जो कुछ कह रहा है उसने पहले से ही ब्लेजर पहना हुआ है, जबकि दूसरे व्यक्ति ने फुल स्लीव की टी-शर्ट पहनी हुई है। वहीं, तीसरा व्यक्ति सिर्फ शर्ट पहनकर चश्मे को हाथ में लेकर सोच-विचार कर रहा है। इसलिए Office रूम की तस्वीर में असली बॉस तीसरा व्यक्ति है। अगर आपको इसकी जानकारी पहले ही हो गई थी, तो आप सुपर जीनियस कहलाएंगे।

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, 2 मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर, ये गाड़ियां रद्द

Latest