बेंगलुरू. ISRO ने आज दूसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई है। चंद्रयान 3 यह चंद्रमा की 174 Km x 1437 Km की ऑर्बिट में आ गया है। यानी चंद्रयान-3 ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 174 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 1437 किमी है। अब चंद्रयान-3 आगामी 14 अगस्त को 11:30 से 12:30 बजे की बीच फिर से अपनी ऑर्बिट बदलेगा।
वहीं पहले 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे पहली बार चंद्रयान 3 की ऑर्बिट घटाई गई थी। तब ये चंद्रमा की 170 Km x 4313 Km की ऑर्बिट में आया था। 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। तब यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई थी। Speed कम करने के लिए ISRO वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए। ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गई थी।
चंद्रयान 3 ने खींची चंद्रमा की पहली तस्वीर, इस दिन करेगा लैंड