OSSSC Recruitment 2026: आरआई, एआरआई और ICDS सुपरवाइजर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, 30 दिसंबर से आवेदन शुरू
OSSSC Recruitment 2026: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRE) 2026 के तहत राजस्व निरीक्षक (RI), सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI), ICDS सुपरवाइजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
OSSSC Recruitment 2026: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत RI, ARI, ICDS सुपरवाइजर सहित कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। पदों की संख्या और श्रेणी से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा जारी की जाने वाली विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी।
OSSSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
OSSSC भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री, डिप्लोमा या 12वीं पास होना अनिवार्य है। किस पद के लिए कौन-सी योग्यता आवश्यक होगी, इसकी पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट की जाएगी।
OSSSC Recruitment 2026: आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ओडिशा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
OSSSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
OSSSC CRE भर्ती 2026 के तहत चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और पद के अनुसार अन्य चरण शामिल हो सकते हैं। चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण आयोग द्वारा जल्द जारी की जाने वाली अधिसूचना में दिया जाएगा।
OSSSC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण सूचना
फिलहाल आयोग ने केवल शॉर्ट नोटिस जारी किया है। विस्तृत अधिसूचना में पदों की संख्या, विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
RPSC Jobs 2025: असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती, 28 पदों पर मौका