Tuesday, September 26, 2023

Panchak August 2023 : आज से शुरु होगा पंचक काल, ये कार्य बिल्कुल भी न करें

Share This

पंचक अगस्त 2023 तिथि व समय Panchak August 2023 date and time: आज 2 अगस्त 2023 से पंचक काल की शुरुआत हो चुकी है। धर्मशास्त्रों के अनुसार पंचक काल को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस माह पंचक काल 2 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेंगे। पंचक को शुभ नहीं माना जाता है। जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण, उत्तराभाद्रपद, पूर्वाभाद्रपद, रेवती और शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण करता है तो पंचक काल की शुरूआत होती है होता है। पंचक काल का समय क्या है और इस दौरान कौन से काम करने से बचें, जानिए इसके बारे में

पंचक काल कब शुरू होगा

पंचक इस बार पंचक 2 अगस्त 2023 को रात 11 बजकर 26 मिनट 54 सेकंड से शुरू होंगे और सोमवार, 7 अगस्त को  रात 1 बजकर 44 मिनट 5 सेकंड पर पूरा होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, 5 नक्षत्र ऐसे हैं जिनके खास संयोग से एक योग बनता है जिसे पंचक कहा जाता है।  चंद्रमा गति करते हुए कुंभ और मीन राशि में गोचर करता हैं तो उस समय पंचक लगते हैं। मान्यता है कि पंचक लगने के दौरान कोई भी शुभ काम शुरू नहीं करना चाहिए और पंचक का खास ध्यान रखना चाहिए।

प्रत्येक माह लगता है पंचक

हर महीने पांच दिन पंचक लगता है। पंचक धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण से प्रारंभ होकर रेवती नक्षत्र पर समाप्त होता है। हिंदू धर्म में पंचक लगने पर सीधे-सीधे शव दाह नहीं किया जाता है। अगर शव दाह से पहले आटे का पुतला बनाकर और उसकी विधिवत पूजा के बाद ही ऐसा किया जा सकता। है। पंचक काल में मृत्यु से जुड़ी भी कई तरह की मान्यताएं हैं। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक काल में हो जाती है तो उसके कुल में पांच अन्य लोगों की भी मृत्यु की आशंका बनी रहती है। इससे बचने के लिए पंचक काल में मृतक व्यक्ति के साथ कुश का पुतला बनाकर उसका भी दाह संस्कार करने का विधान है। सनातन धर्म में पंचक काल को बहुत अशुभ काल माना गया है।

पंचक काल में ये कार्य ना करें 

पंचक काल में लकड़ी नहीं खरीदना चाहिए।

घर बनवाते समय इसकी छत डालना भी पंचक काल में अशुभ माना जाता है।

शैय्या का निर्माण करना और दक्षिण की यात्रा भी इस अवधि में अशुभ मानी गई है।

एक मान्यता और है कि जो शुभ काम एक पंचक काल में कर लिया जाता है उसे पांच बार करना होता है।

Krishna Janmashtami के ये उपाय भर देंगे तिजोरी, धन की कमी कभी नहीं होगी


Share This

Latest news

Related news