PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023: डिप्लोमा ट्रेनी 425 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023: पीजीसीआईएल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत 425 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023-पदों की जानकारी
भर्ती में डिप्लोमा ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के लिए 344 पद, सिविल के लिए 68 और इलेक्ट्रॉनिक के लिए 13 पद रखे गए हैं। पीजीसीआईएल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2023 से शुरू हो रहे हैं। पीजीसीआईएल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2023 तक रखी गई है। लास्ट डेट के बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023 – आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023 – आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 23 सितंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023 – चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, लिखित एग्जाम और मेडिकल टेस्ट के बाद किया जाएगा।
Metro Rail Supervisors Recruitments 2023, नोटिफिकेशन जारी
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023 – ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म का प्रिंट जरुर लें।