पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24: चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की तिथियां घोषित, जानें पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद: छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के तहत 09 दिसंबर 2025 को जारी चयन सूची के बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक महासमुंद आशुतोष सिंह ने नियुक्ति प्रक्रिया की अगली चरण संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी तीन-तीन प्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो तथा तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन फार्म साथ लाना अनिवार्य है। अनुप्रमाणन फार्म के पेज नंबर 5 पर दिए गए पहचान प्रमाण पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित करवाकर उसकी तीन प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी।

अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर पुलिस कार्यालय महासमुंद की स्थापना शाखा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाणन फार्म भरेंगे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे।

दस्तावेज़ सत्यापन के लिए तय तिथियां व वर्गवार विवरण

13 दिसंबर 2025 (शनिवार)

  • आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग
    • क्रमांक 01 से 41
    • कुल अभ्यर्थी: 41

14 दिसंबर 2025 (रविवार)

  • आरक्षक (जीडी) अन्य पिछड़ा वर्ग
    • क्रमांक 01 से 12 | कुल 12 अभ्यर्थी
  • आरक्षक (जीडी) अनुसूचित जनजाति
    • क्रमांक 01 से 23 | कुल 23 अभ्यर्थी
  • आरक्षक (जीडी) अनुसूचित जाति
    • क्रमांक 01 से 10 | कुल 10 अभ्यर्थी

इसके अतिरिक्त इसी दिन निम्न अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया है:

  • आरक्षक (चालक) – कुल 3 अभ्यर्थी
    • अनारक्षित: 1
    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 1
    • अनुसूचित जनजाति: 1
  • आरक्षक (ट्रेड – मोची)
    • अनारक्षित: 1
  • आरक्षक (ट्रेड – डीआर)
    • अनारक्षित: 1
    • अनुसूचित जनजाति: 1

15 दिसंबर 2025 (सोमवार)

यह तिथि उन अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है, जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाए हों।

पुलिस विभाग की अपील

पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि पर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों, ताकि नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया बिना विलंब के पूरी की जा सके।

Nainital Bank Recruitment 2025: नैनीताल बैंक में 185 पदों पर बड़ी भर्ती शुरू, वेतन 93,960 रुपये तक—आज से आवेदन करें