Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की गई। ये योजना गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस उपलब्ध कराती है। ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाके में रहने वाले बीपीएल परिवार के लोगों को इसका फायदा मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाता है। इतना ही नहीं पूरे साल महिलाएं एलपीजी गैस का ही उपयोग करें इसीलिए इन्हें सब्सिडी पर गैस सिलेंडर दिए जाते हैं। (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) इसके साथ ही कनेक्शन लेने पर 1600 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है ताकि वे गैस कनेक्शन से जुड़ी अन्य जरुरी चीजें भी खरीद लें। गैस स्टोव खरीदने के लिए सरकार EMI की सुविधा भी देती है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता क्या है, आवेदन कैसे किया जा सकता है और इसके लाभ क्या-क्या है। (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
महिलाओं की सुरक्षा तथा सुरक्षित वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की गई है। आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों में लकड़ियों, गोबर के उपलों जैसी चीजों का खाना बनाने के लिए इंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) इससे निकलने वाला धुआं कई बीमारियों की जड़ होता है। गरीब परिवारों के पास गैस सिलेंडर खरीदने के पैसे भी नहीं होते हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया गया।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) |
कब शुरू हुई | 1 मई 2016 |
किसने शुरू की | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी |
किसके नियंत्रण में | केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
योजना का उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाकर स्वच्छ इंधन प्रदान करना |
लाभार्थी | गरीब परिवार की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाएं |
सहायता राशि | 1600 रुपये |
कहां से शुरू हुई | उत्तर प्रदेश के बलिया से |
आधिकारिक वेबसाईट | www.pmuy.gov.in |
टोल फ्री नंबर | 18002666696 |
- केंद्र सरकार के महिलाओं को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
- योजना के अंतर्गत मिलने वाले 1600 रुपये सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केवल उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
- पहले इसमें केवल पांच करोड़ परिवारों को शामिल किया गया था। लेकिन संशोधन के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब तक देश में लगभग 8 करोड़ लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं।
- गरीब परिवारों को सब्सिडी पर सिलेंडर दिए जाते हैं। (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
- एक साल में 2 किलोग्राम के तीन सिलेंडर सरकार की तरफ से मुफ्त दिए जाते हैं।
- यदि कोई पहली बार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर और गैस चुल्हा खरीदता है तो उसे EMI की सुविधा भी दी जाती है। (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का पहला चरण सफल होने के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने दूसरे चरण की भी शुरुआत कर दी।
योजना का लाभ कैसे लें ((Pradhan Mantri Ujjwala Yojana))
- देश की सभी महिलाएं जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- महिलाओं का भारत का निवासी होना जरुरी है।
- महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड होना जरुरी है।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का स्वयं का बैंक खाता भी होना चाहिए।
- बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
- यदि परिवार पहले से योजना का लाभ ले रहा है तो उस परिवार की महिला को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कौन ले सकता है योजना का लाभ (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
- चाय बागान जनजाति वाले लोग,
- पिछड़ा वर्ग की महिलाएं,
- सेक्शन-11 की सूची में आने वाली महिलाएं,
- बीपीएल कार्ड धारी महिलाएं,
- वनवासी परिवार,
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाएं।
ऐसे आवेदन करें (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
- सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक साईट pmuy.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर अब आपको डाउनलोड के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने चार फॉर्म डाउनलोड करने का विकल्प खुल जाएगा। जिसमें उज्ज्वला फॉर्म हिंदी, उज्ज्वला फॉर्म अंग्रेजी, उज्ज्वला केवाईसी फॉर्म हिंदी और चौथा उज्ज्वला KYC फॉर्म अंग्रेजी शामिल है।
- इन चारों विकल्पों में से आप अपनी भाषा के अनुसार उज्ज्वला फॉर्म पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें।
- आप चाहे तो LPG सेंटर से भी यह फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
- फॉर्म का प्रिंट आउट प्राप्त करने के बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, उम्र, पता भरें।
- फॉर्म में आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी मांगी गई होगी। जिन्हें फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- अब फॉर्म को एक बार अच्छे से पढ़कर अपने नजदीक के एलपीजी सेंटर में जमा करा दें।
- इसके बाद जब आपका फॉर्म और सारे दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो जाएगा तो आपको मुफ्त में गैस कनेक्शन मिल जाएगा।
Online आवेदन ऐसे करें (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
- सबसे पहले उज्ज्वला योजना की आधिकारिक साईट pmuy.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर ‘अप्लाई फॉर PMUY कनेक्शन’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमें कई विकल्प होंगे। इन विकल्पों में अलग-अलग गैस कंपनियों के सिलेंडर प्राप्त करने की लिंक होगी।
- आप किसी भी एक बॉक्स पर क्लिक करें। जिस कंपनी का गैस सिलेंडर आप प्राप्त करना चाहते हैं।
- इसके बाद एक और पेज खुलेगा। जिसमें आपका नाम, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, मोबाइल नंबर, पता, पिन कोड, जैसी जानकारियां पूछी जाएगी।
- सभी जानकारियां भरने के बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- अब आपको अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक साईट pmuy।gov।in पर जाएं।
- होम पेज पर ही फाइंड योर नियरेस्ट LPG डिस्ट्रीब्यूटर का विकल्प दिखेगा।
- इसमें आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे – इंडेन, भारत गैस और एचपी।
- किसी एक पर क्लिक करके अपने राज्य, जिले और ब्लॉक का चयन करें।
- अब लोकेट के विकल्प पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी करें।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का विवरण
- बीपीएल कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के संबध में जानकारी देने और इससे जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। ये है नंबर 1906 , 18002333555 , 18002666696
How to Chhattisgarh Police FIR Register Online 2023 | छत्तीसगढ़ में FIR ऑनलाइन दर्ज कैसे करें?