Rahu Rashi Parivartan 2022 Date: राहु काम नाम सुनते ही एक अजीब सा भय व्याप्त हो जाता है। लोग इसके लिए उपाय करने में जुट जाते हैं। राहु से हमेशा भय हो ऐसा नहीं है। यह भाव के अनुसार फल प्रदान करता है। अगर यह कुंडली के शुभ भाव में स्थित है तो इसका फल लाभदायक होता है। राहु अशुभ भाव में गोचर कर रहा है तो इसका फल कष्टकारी हो सकता है। इस बार राहु का 18 महीने के बाद 12 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु की चाल हमेशा उल्टी होती हैं। राहु का मेष राशि में परिवर्तन होने से इन 4 राशियों के लिए शुभ फलदायक होगा। वहीं अन्य राशि वालों के लिए यह परिवर्तन कुछ विपरीत फलदायक हो सकता है।
ज्योतिष के असार राहु को कटु वाणी, कारोबार, यात्रा, बीमारी व राजनीति का कारक माना गया है। आइये यहां जानते हैं राहु के राशि परिवर्तन से मेष से मीन तक राशियों का फल-
इन राशियों को लाभ होने की संभावना
मिथुन (Gemini)– मिथुन राशि के जातकों को परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का सम्मान बढ़ेगा। कारोबारियों को बड़े मौके मिलेगा। निवेश के लिए अनुकूल समय हो सकता है। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
इसे भी पढ़ें – नक्षत्र : शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के बारे में सूक्ष्म विवेचन
कर्क (Cancer)– कर्क राशि के जातकों की फाइनेन्सियल कंडीशन सुधरेगी। ज्यादातर कार्य में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। दफ्तर में सराहना होगी। कारोबार में नए मौके मिलेंगे। बड़े सौदे पूरे कर पाएंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio)– इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा साबित हो सकता है। नया कारोबार शुरू करेंगे। सेना, इंजीनियर, पुलिस, चिकित्सकों को तरक्की मिलने की संभावना है।
कुंभ (Aquarius)– कुंभ राशि के राहु के गोचर से लाभ होगा। आय के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक हालत में सुधार होगा। लोहा, तेल कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा साबित होगा। बचत कर पाएंगे।
इन राशियों पर विपरीत प्रभाव हो सकता है
मेष (Aries)– मेष राशि में ही राहु अप्रैल में गोचर करेगा। इसके चलते इस राशि के जातकों में उथलपुथल की स्थिति रहेगी। खुद को असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। कारोबारी, पारिवारिक जीवन प्रभावित रहेगा।
वृषभ (Taurus)– वृषभ राशि के जातक असमंजस में रहेंगे। आप पर लोग अविश्वास कर सकते हैं। नई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे। तनाव के अवसर आएंगे।
इसे भी पढ़ें – नक्षत्र चर्चा: बेहद शुभ माना जाता है अभिजित नक्षत्र, जानें श्रवण और धनिष्ठा के बारे में
सिंह (Leo)– सिंह राशि के जातकों को जॉब को लेकर असुरक्षा की भावना हो सकती है। व्यवसायिक स्थिति में मंदी का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ लोगों से विवाद हो सकता है। भाग्य की स्थिति अस्थिर हो सकती है।
कन्या (Virgo)– कन्या राशि के लिए राहु का राशि परिवर्तन भ्रम, अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर सकता है। निराशाजनक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। मानसिक रूप से व्यथित हो सकते हैं। सेहत को लेकर भी दिक्कत होगी।
तुला (Libra)– तुला राशि के जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन सुखद साबित नहीं होगा। कारोबार में साझेदारों के साथ अनबन की स्थिति उत्पन्न करेगा। नकारात्मकता ज्यादा रहेगी। वैवाहिक रिश्ते में किसी तीसरे के दखल से तनाव रहेगा।
धनु (Sagittarius)– इस राशि लिए राहु का राशि परिवर्तन तनाव वाला हो सकता है। कानूनी दिक्कतें बढ़ेंगी। छात्रों को कठिन वक्त साबित हो सकता है। युवाओं को सफलता नहीं मिलने की संभावना है। लक्ष्य से भटक सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – नक्षत्र चर्चा : सिंह की तरह होती है मूल नक्षत्र की आकृति, जानें पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बारे में
मकर (Capricorn)– सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी। अनजान लोगों पर भरोसा करना हानिकारक साबित हो सकता है।
मीन (Pisces) – छात्रों से गलतियां होंगी। धन संबंधी दिक्कतों के चलते चिंता बढ़ सकती है। यात्रा के दौरान चोट लगने की आशंका है। अनजान लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यर्थ कार्यों में समय नष्ट होगा।