छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी किए गए

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि...
HomeDharm KarmRam Navami 2025 : इस साल राम नवमी पर रवि-पुष्य योग, सर्वार्थ...

Ram Navami 2025 : इस साल राम नवमी पर रवि-पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, जानें पूजा विधि, डेट

WhatsApp Group Join Now

Ram Navami 2025 : हिंदू धर्म में राम नवमी पर्व का काफी ज्यादा महत्व है। यह पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु भगवान राम की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं, आइए यहां राम नवमी की पूजा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं-

राम नवमी 2025 पूजा विधि (Ram Navami 2025 Puja Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • भगवान राम की फोटो या मूर्ति स्थापित करें।
  • गंगाजल, पंचामृत, फूल, फल, चोला, तुलसी पत्र और मिठाई आदि अर्पित करें।
  • रामचरितमानस का पाठ करें या श्रवण करें।
  • अंत में आरती करें
  • पूजा के बाद क्षमतानुसार जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें।

श्री राम पूजा मंत्र (Puja Mantra)

  • “श्री राम, जय राम, जय जय राम”।।
  •  “ॐ श्री रामाय नमः”।।

राम नवमी पूजा मुहूर्त कब तक है (Ram Navami 2025 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल 2025  शाम 07 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 06 अप्रैल 2025 को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल 06 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी।

वहीं, इस दिन पूजा का समय 06 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं, दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर मध्याह्न का समय है, जो भगवान श्रीराम के अवतरण का समय भी है।

राम नवमी शुभ योग (Ram Navami 2025 Shubh Yog)

श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन रहेगा। ऐसे में इस दिन आप किसी भी समय पूजा-पाठ व अन्य शुभ काम कर सकते हैं।

Budh Gochar 2025: बुध का शनि की राशि में होगा गोचर, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव