Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyRashifal 11 July 2022 : इन राशियों को लापरवाही करना भारी पड़ेगा,...

Rashifal 11 July 2022 : इन राशियों को लापरवाही करना भारी पड़ेगा, ये किसी को सलाह न दें

Telegram

राशिफल 11/07/2022 Aaj Ka Rashifal 11 July 2022 दैनिक भविष्यफल 11 जुलाई 2022 डेली होरोस्कोप 11 जुलाई 2022: आज सोमवार 11 जुलाई 2022 को अपना भविष्यफल जानिए। किन जातकों को मिलेगी कामयाबी, किन जातकों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे।, इसके लिए पढ़ें आज का राशिफल 11 जुलाई 2022)।

राशिफल 11 जुलाई 2022 (Rashifal 11 July 2022)

मेष राशिफल (Aries) – आज किसी मुसीबत से घिर सकते हैं। पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने में विलंब हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में अड़चन आ सकती है। दिन सामान्य रूप से गुजरेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus) – गुस्से के कारण लोग आपसे दूर रहेंगे। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। सगे संबंधियों से मुलाकात के दौरान जरूरी जानकारी मिल सकती है। अधिक काम के कारण थकान होगी। कारोबार में लाभ होने के साथ ही आमदनी के नए  स्रोत मिलेंगे। करियर आगे बढ़ेगा। यात्रा को टालें का प्रयास करना उचित होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini) – दिनचर्या में प्रभावित रहेगी, दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कारण आपको थकान हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। आपकी वजह से किसी मित्र की समस्याओं का अंत होगा। शासकीय सेवकों को तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान  बना सकते हैं।

कुंडली के 12 भावों पर राहु का प्रभाव जानें, दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

कर्क राशिफल (Cancer) – विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है, लेनदेन के दौरान सतर्क रहें। जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विवादित स्थिति से दूर रहें। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। कुसंगति के चलते लोग आपसे दूर हो सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo) – कारोबार से जुड़ी शुभ सूचना मिलेगी, व्यवसाय को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। दफ्तर में अफसरों से पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। सहकर्मियों के चलते आपको लाभ होगा। किसी से विवाद न करें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं।

कन्या राशिफल (Virgo) – अज्ञात बाधा के चलते आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। वाहन आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आपकी मित्रों के साथ जरूरी चर्चा होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। तंत्र मंत्र की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

Shani Gochar 2022 date: ढाई साल बाद मकर से कुंभ में होगा शनि का गोचर, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

तुला राशिफल (Libra) – आज आपका दिन  शानदार रहेगा। पुराने कार्यों के पूरा होने से अति प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में अफसर आपके कार्यों पर सवाल उठा सकते हैं। देर रात तक जागने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। खानपान का ध्यान रखें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) – जब तक कोई आपसे सलाह न मांगे किसी को न दें। आपके विचारों में परिवर्तन आएगा। सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। आज बच्चों के साथ समय  बिता सकते हैं। मंदिर देवालय दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है।

धनु राशिफल (Sagittarius) – व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपकी धन संबंधी दिक्कतों का समाधान हो सकता है। समय पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। निवेश को लेकर असमंजस में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहने के साथ ही बाहर लंच करने जा सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn) – आज आपको उपहार मिलेगा। सामाजिक रूप से आपका सम्मान हो सकता है। किसी कार्य को लेकर लापरवाही न करें। आलस्य करना भारी पड़ सकता है। रिश्तेदारों के यहां से अप्रिय खबर सुनने को मिल सकती है। यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिर सकते हैं।

केतु के प्रभाव एवं उपाय: जन्म कुंडली में केतु की यह स्थिति हो, तो मिलते हैं शुभ फल

कुंभ राशिफल (Aquarius) – लवर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रपोज कर सकते है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद दूर हो सकता है। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। बुजुर्गों का कहना माने। गोपनीय चर्चा सावर्जनिक स्थलों पर करने से  बचें। घर की मरम्मत में खर्च होगा।

मीन राशिफल (Pisces) – आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर काफी दिनों से आ रही परेशानी दूर होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार लेनदेन को लेकर सावधानी रहें। कारोबार में साझेदारों की वजह से लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में अपनी राय दे सकते हैं।

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें यह उपाय, बदल सकता है भाग्य, बाधा होगी दूर

कपिला गौ दान करने से बड़े-बड़े पाप होते हैं नष्ट, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई इसकी महिमा

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular